फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: बीच सड़क पर मिला नवजात का शव, हत्या के बाद फेंके जाने की आशंका

Thu, 06 Apr 2023 06:47 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर

सार

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव के बारे में पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस को संदेह है कि हत्या के बाद शव फेंका गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट  हो सकेगा। 
 
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में गुरुवार को अनुपमा चौक के पास एक गली में नवजात का शव मिला है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। आशंका है कि हत्या के बाद शव को वहां फेंका गया है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी कैमरों के आधार पर पता लगाने का प्रयास कर रही है। मामला कोतवाली क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शहर के अनुपमा चौक के पास एक नवजात बच्चे का शव मिला है। शव देखकर लोगों की भीड़ लग गई और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव के बारे में पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस को संदेह है कि हत्या के बाद शव फेंका गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट  हो सकेगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें