फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीआई ने दी ईदी: भेंट की एंबुलेंस, पानी टैंकर, व्हील चेयर और फ्रीजर; विधायक ने मस्जिद पहुंचकर दी ईद की बधाई

Sat, 22 Apr 2023 07:43 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर

सार

तकरीर के बाद ईदुल फितर की दो रकात नमाज़ वाजीब अदा किया गया। नमाज के बाद मुफ्ती साहब ने खुतबा पढ़ा। फिर वतन की खुशहाली, अमनो शांति का पैगाम की दुआएं मांगी गई। 
विज्ञापन
एमडीआई की ओर से ईद पर भेंट की गई एंबुलेंस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कांकेर में ईद के अवसर पर मुस्लिम डेवलपमेंट ऑफ इंडिया ने सर्व समाज के लिए एंबुलेंस, पानी टैंकर, व्हील चेयर, फ्रीजर सहित मेडिकल किट प्रदान की। इसका  संसदीय सचिव शिशुपाल शोरी ने लोकार्पण किया। शिशुपाल शनिवार को ईद के अवसर पर नमाज के  बाद मस्जिद पहुंचे और गले मिलकर बधाई दी। मुस्लिम डेवलपमेंट ऑफ इंडिया का गठन अंजुमन इस्लामिया कमेटी के अध्यक्ष हाजी जावेद मेमन ने किया है। उन्होंने बताया कि एंबुलेंस का उपयोग मामूली रकम देकर किया जा सकेगा। वहीं अन्य सामान जरूरतमंद लोगों को निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। 

विज्ञापन


इससे पहले शनिवार को सुबह 9 बजे जामा मस्जिद से जुलूसे मोहम्मदी निकाला गया। ये जामा मस्जिद से एनएच 30 से होता कचहरी चौक, कलेक्टर बंगला होते हुए संजय नगर स्थित ईदगाह पहुंचा। जहां मुफ्ती मोहम्मद आरिफ़ रजा साहब ने ईदुल फितर के मौके पर नूरानी तकरीर पेश की। तकरीर के बाद ईदुल फितर की दो रकात नमाज़ वाजीब अदा किया गया। नमाज के बाद मुफ्ती साहब ने खुतबा पढ़ा। फिर वतन की खुशहाली, अमनो शांति का पैगाम की दुआएं मांगी गई। नमाज़ के बाद मुस्लिम समाज के लोग गिले शिकवे भुलाकर गले मिलकर एक दूसरे को मुबारक बाद पेश करते रहे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें