फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: नक्सलियों ने साप्ताहिक बाजार में लगाया कुकर बम, बैनर लगा कहा- बेरहबेड़ा घटना के दोषियों को दो सजा

Sun, 12 Mar 2023 02:42 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों द्वारा लगातार चहलकदमी की जा रही है। एक बार फिर नक्सलियों की टीम ने बड़े तुमनार में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में बैनर पोस्टर लगाने के साथ ही कुकर बम लगाए।
विज्ञापन
नक्सलियों ने बड़े तुमनार में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में बैनर और कुकर बम लगाए। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर दंतेवाड़ा जिले के गीदम थाना क्षेत्र के बड़े तुमनार में बीती रात नक्सलियों ने साप्ताहिक बाजार में बैनर पोस्टर लगाने के साथ ही कुकर बम भी लगाए। जहां सुबह जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाकर सभी को जब्त कर लिया है। 

विज्ञापन


मामले के बारे में जानकारी देते हुए गीदम पुलिस ने बताया की शनिवार की देर रात को नक्सलियों की एक टीम ने बड़े तुमनार में लगने वाले साप्ताहिक बाजार के शुरू होने से पहले ही वहां पर अपनी उपस्थिति दर्ज करते हुए वहां पर बैनर पोस्टर लगाने के साथ ही कुकर बम भी लगा दिए। नक्सलियों की इंद्रावती एरिया कमेटी के द्वारा बेरहबेड़ा घटना में दोषी शासन प्रशासन के अधिकारियों के साथ ही दोषियों को सजा देने की बात की। 

नक्सलियों ने डीआरजी और बस्तर में बने पुलिस कैंप को हटाने की बात कहते हुए दोषी पुलिस जवानों के अधिकारियों को कड़ी सजा देने की बात भी कही। इसके अलावा आदिवासियों को इज्जत व जान का खतरा होने की बात कहते हुए पुलिस कैंपों को तत्काल हटाए जाने की बात पोस्टर के जरिए कही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें