फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: शाही अंदाज में निकलेगी भगवान भूतेश्वर की पालकी, 14 अगस्त को नगर में निकाली जाएगी यात्रा

Sat, 05 Aug 2023 07:12 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

शाही अंदाज में भगवान भूतेश्वर की पालकी 14 अगस्त को निकाली जाएगी। यहां नगर भ्रमण होगा। शाही पालकी नगर भ्रमण यात्रा में माताओं-बहनों की सहभागिता सुनिश्चित करने विषयक योजना बैठक हुई।
विज्ञापन
भगवान भूतेश्वर की पालकी निकाली जाएगी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भूतेश्वर सेवा समिति ने शनिवार को स्थानीय बाबा भूतेश्वर लक्ष्मी नारायण मंदिर पारा जगदलपुर में आगामी 14 अगस्त को भूत भावन भगवान भूतेश्वर महादेव की शाही पालकी निकाली जाएगी। नगर भ्रमण यात्रा में माताओं और बहनों की सहभागिता सुनिश्चित करने विषयक योजना बैठक की गई। भूतेश्वर सेवा समिति के द्वारा विगत वर्ष से पालकी यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जिसका मुख्य उद्देश्य स्थानी देवस्थानओं का संरक्षण और संवर्धन के साथ जनमानस में धार्मिक वातावरण का निर्माण करना है।

विज्ञापन


उद्देश्य की पूर्ति के लिए समिति द्वारा अन्यान्य धार्मिक और सामाजिक संगठनों की महिला पदाधिकारियों तथा सदस्यों से विचार विमर्श कर महा आयोजन का व्यापक प्रचार प्रसार कर इस विशेष आयोजन को भव्य और विशाल स्वरूप प्रदान करते हुए समस्त नगर को शिवमय बनाने में सहभागी बने। ब्रह्मांड के कण-कण में शंकर का वास है। ऐसे में भूतेश्वर महाराज की पालकी यात्रा के दौरान भगवान भूतेश्वर समस्त नगर को अपने दर्शन का लाभ और समस्त चराचर में अपनी उपस्थिति का अनुभूति अवश्य करवाएंगे। 

ऐसे में हम समस्त महादेव भक्तों को शुभ्र भारतीय परिधान में अत्यंत ही उत्साह और दिव्य स्वरूप में समस्त आयोजन में सहभागी बनना है। माताओं और बहनों से विशेष आग्रह है कि संपूर्ण श्रृंगार में माता पार्वती का स्वरूप धारण कर इस महाआयोजन में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित हों।
विज्ञापन


बैठक में मुख्य रूप से  सरिता यादव, निहारिका मोदी, मीना चौहान क्षत्रिय समाज, जय श्रीवास्तव गायत्री परिवार, कल्पना सेठी पंजाब सनातन धर्म सभा, गीता शुक्ला ब्राह्मण समाज, अनुष्का साहू, सावित्री परमार धाकड़ समाज, अलका सेंगर दमयंती देवांगन देवांगन समाज, विवा पाड़ी ,सुप्रिया श्रीवास्तव, हेमा ठाकुर पूजा यादव प्रीति पाड़ी राधा रमण भागवत समिति, दिनेश्वरी जोशी, हेमलता देवांगन बबली शुक्ला, अपूर्वा हमपाल, पार्वती पाटणकर, काजल तिवारी, कविता तिवारी, स्वर्णा देवांगन मुख्य रूप से मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें