फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: घर में सो रहे मासूम बच्चे को करैत सांप ने डसा, हुई मौत; परिजनों में मचा कोहराम

Fri, 15 Sep 2023 09:24 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर के परपा थाना क्षेत्र के ग्राम नैनमुर में रहने वाले एक छह वर्षीय मासूम बच्चे को एक करैत सांप ने डस लिया, बच्चे को सही समय में उपचार के लिए मेकाज लेकर परिजन तो निकले, लेकिन उससे पहले ही बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन
Jagdalpur News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर के परपा थाना क्षेत्र के ग्राम नैनमुर में रहने वाले एक छह वर्षीय मासूम बच्चे को एक करैत सांप ने डस लिया, बच्चे को सही समय में उपचार के लिए मेकाज लेकर परिजन तो निकले, लेकिन उससे पहले ही बच्चे की मौत हो गई, बच्चे के परिजनों ने सांप को पकड़कर घर में रखे हुए है, बच्चे की मौत के साथ ही घर में मातम छा गया।

विज्ञापन

 
मामले के बारे में जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि परपा थाना क्षेत्र के ग्राम नैनमूर में रहने वाले साधुराम के छह वर्षीय बेटा दिनेश अपनी मां बसंती के साथ पलंग पर सो रहा था कि अचानक से एक करैत सांप ने बच्चे की कमर में डस लिया। जिसके बाद बच्चे ने शोर मचाया, बच्चे की मां ने इसकी जानकारी पति के साथ ही घर वालों को दी। जहां परिजनों ने सबसे पहले सांप को पकड़कर उसे डिब्बे में भरने के साथ ही बच्चे को 112 डायल में लेकर मेकाज पहुंचे, लेकिन उससे पहले ही बच्चे की मौत हो गई, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें