फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: बुलेट की रफ्तार पर पुलिस की लगाम, कानफोड़ू साइलेंसर लगाने और मनमाना नंबर लिखने वालों पर कार्रवाई

Mon, 27 Feb 2023 08:20 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर

सार

वाहनों के पकड़े जाने की खबर मिलते ही शहर में हड़कंप मच गया। युवा वर्ग अपने वाहनों को दूसरे रास्ते से लेकर भागने में मजबूर हो गए थे, लेकिन इसके बाद भी यातायात पुलिस के नजर से लोग बच नहीं पाए। 
विज्ञापन
वाहन पकड़े जाने के बाद चालान भरने थाने पहुंचे लोग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में बस्तर पुलिस ने रफ्तार भरने वाले और वाहनों को मनमाना तरीके से चलाने वालों पर सोमवार को कार्रवाई की है। इस दौरान पुलिस के निशाने पर सबसे ज्यादा बुलेट वाहन रहे। पुलिस ने इनके खिलाफ अलग-अलग चौक-चौराहों पर अभियान चलाया। कुछ ही घंटो में पुलिस ने थाने के अंदर दर्जनों वाहनों को खड़ा कर दिया। इस दौरान कई तो अपने परिचितों के साथ वाहन छुड़ाने के लिए आ पहुंचे, लेकिन पुलिस बिना चालानी कार्रवाई के छोड़ने को तैयार नहीं हुई। 

विज्ञापन


यातायात पुलिस प्रभारी शिव शंकर गेंदले ने बताया कि शहर में कई दिनों से बुलेट चालकों के अलावा अन्य वाहन चालकों के द्वारा लगातार मनमानी पूर्वक वाहनों को दौड़ाया जा रहा था। इसके चलते सोमवार को अलग अलग टीमें बनाकर चौक-चौराहों पर चलानी कार्रवाई शुरू की गई। एक ओर जहां बुलेट वाहनों में लगे कानफोड़ू साइलेंसर को निकलवाया गया, वहीं मनमाना नंबर लिखा कर घूमने वालों का भी चालान हुआ। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें