फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: होली से पहले एक्शन में बस्तर पुलिस, लंबे समय से फरार चल रहे 56 स्थाई वारंटी गिरफ्तार

Sat, 04 Mar 2023 03:55 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर

सार

अलग-अलग थाना क्षेत्रों में गिरफ्तारी के लिए अभियान शुरू किया गया। सबसे पहले ऐसे अपराधियों की धरपकड़ शुरू की गई, जो लंबे समय से फरार  चल रहे थे और कोर्ट की ओर से उनके खिलाफ स्थाई वारंट जारी किया गया था। 
 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में फरार चल रहे वारंटी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बस्तर में होली से पहले पुलिस एक्शन में आ गई है। पुलिस ने जिले भर से लंबे समय से फरार चल रहे 56 स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया है। अलग-अलग इलाकों से पकड़े गए इन वारंटियों को कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया है। अफसरों की ओर से बताया गया कि होली पर्व पर शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन


दरअसल, डीआईजी और एसएसपी जितेंद्र सिंह मीणा ने सभी थानों को फरार चल रही वारंटियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद अलग-अलग थाना क्षेत्रों में गिरफ्तारी के लिए अभियान शुरू किया गया। सबसे पहले ऐसे अपराधियों की धरपकड़ शुरू की गई, जो लंबे समय से फरार  चल रहे थे और कोर्ट की ओर से उनके खिलाफ स्थाई वारंट जारी किया गया था। 

कार्रवाई के दौरान कोतवाली के 12, थाना बोधघाट के14, थाना भानपुरी के दो, थाना परपा के पांच, थाना नगरनार के आठ, थाना बस्तर का एक, थाना लोहण्डीगुडा के तीन, बकावंड के पांच, दरभा के पांच और कोडेनार के एक वारंटी सहित कुल 56 का पता लगाकर वारंटी तामील की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें