फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के निर्देश, यातायात पुलिस ने छेड़ा अभियान

Sat, 18 May 2024 08:34 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

बस्तर पुलिस अधीक्षक के द्वारा एक नई पहल शुरू की गई है जिसमें जितने भी पुलिस कर्मी है उनके लिए आदेश दिया गया है कि वे अपने दुपहिया वाहनों में चलने के दौरान हेलमेट का उपयोग करेंगे।
विज्ञापन
बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के निर्देश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्तर पुलिस अधीक्षक के द्वारा एक नई पहल शुरू की गई है जिसमें जितने भी पुलिस कर्मी है उनके लिए आदेश दिया गया है कि वे अपने दुपहिया वाहनों में चलने के दौरान हेलमेट का उपयोग करेंगे। अगर वे इस नियम का पालन नही करते है तो उनके खिलाफ कार्यवाही भी किया जाएगा, आदेश के निकलते ही यातायात पुलिस द्वारा कार्यवाही के लिए चौक चौराहों पर तैनात होकर कार्यवाही कर रहे हैं।  

विज्ञापन


बता दें कि शुक्रवार को बस्तर पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने आदेश दिया है कि जिले के जितने भी पुलिस कर्मी है वे अपने दुपहिया वाहनों को चलाने के दौरान हेलमेट का उपयोग करे, जिससे कि लोगों को हेलमेट पहनने के फायदे से लेकर नियमों का पालन करने की जानकारी भी दिया जाएगा, इस आदेश के जारी होते ही यातायात पुलिस डीएसपी संतोष जैन अपनी टीम के साथ शहर के अलग अलग चौक चौराहों पर तैनात हो गए हैं। 

साथ ही पुलिस वर्दी में जो भी जवान या भी अधिकारी दुपहिया वाहनों में सवार होने के साथ ही हेलमेट का उपयोग नही कर रहे है, उन्हें रोककर उनके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही किया जाएगा, वही आदेश के जारी होने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया, जिनके पास हेलमेट है उन्हें किसी भी प्रकार से कोई दिक्कत नही है, लेकिन जिनके पास हेलमेट नही है वे नया हेलमेट खरीदने के साथ ही नियमों का पालन करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें