फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: लिगेसी वेस्ट मैनेजमेंट के नाम पर निगम में भारी भ्रष्टाचार, महापौर सफीरा साहू के खिलाफ बोला हल्ला

Fri, 05 Jan 2024 07:06 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर में भाजपा पार्षद दल ने शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे और नगर मंडल के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता के नेतृत्व में लीगेसी वेस्ट मैनेजमेंट डम्पिंग यार्ड में हो रहे अनियमितता पर महापौर सफीरा साहू के खिलाफ हल्ला बोला है।
विज्ञापन
महापौर सफीरा साहू के खिलाफ प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर में भाजपा पार्षद दल ने शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे और नगर मंडल के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता के नेतृत्व में लीगेसी वेस्ट मैनेजमेंट डम्पिंग यार्ड में हो रहे अनियमितता पर महापौर सफीरा साहू के खिलाफ हल्ला बोला है। भाजपा पार्षद दल को काफ़ी दिनों से लिगेसी वेस्ट मैनेजमेंट के नाम पर हो रहे काम पर भ्रष्टाचार की सूचना मिल रही थी। जिसको लेकर आज भाजपा के पार्षद एवं कार्यकर्त्ता गीदम रोड स्थित डम्पिंग यार्ड में कार्य को देखने के बाद प्रदर्शन कर नारेबाजी की। 

विज्ञापन

 

दरअसल गीदम रोड स्थित डम्पिंग यार्ड में नगर निगम के द्वारा पूर्व में शहर का कचरा डंप किया जाता था। नए नियम और नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के गाइडलाइन अनुसार इन कचरों को नष्ट किया जाना था, इसी कारण निगम ने टेंडर करके 2,15 लाख का कार्य आदेश जारी कर संबंधित ठेकेदार को एकत्रित कचरे बायो डिग्रीडेबल और नानडिग्रीडेबल कचरे को अलग करके वहाँ से हटाना था और उस उक्त स्थल में मिट्टी फ़िलिंग करके वहाँ पर पार्क बनाकर कई कार्य किए जाने थे, परंतु मौक़े में पार्षद दल ने भारी अनियमितताएं पाई है। 
 

नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे ने कहा है कि शुरू से ही यह पूरी प्रक्रिया भ्रष्टाचार से लिप्त है निगम ने दो वर्ष पूर्व इसका टेंडर किया था, भिलाई कि किसी संस्था ने इस टेंडर को तो लिया परंतु उसे कार्य नहीं करने दिया गया। बाद में इसका टेंडर पुनः निविदा करके कम दर वाले ट्रेडरों को निरस्त करते हुए अपने चहेते ठेकेदार को कार्य आदेश जारी किया गया और उससे मिलीभगत वहाँ पर भारी अनियमितता की जा रही है, निविदाकार ने वहाँ पर केवल आधा काम ही किया है, मात्र दो इंच मिट्टी फ़िलींग की गई है, प्लांटेशन या पार्क कहीं पर भी नहीं बनाया गया है और उसने अपना सारी मशीनरी वहाँ से हटा दी है। 

विज्ञापन

 

पांडे ने कहा है कि वह महापौर सफीरा साहू , निगम आयुक्त और कलेक्टर से जाँच की माँग करेंगे , इस अवसर पर उपस्थित सुरेश गुप्ता ने कहा है कि पैसों की बंदरबांट की जा रही है एनजीटी  के नियमों की भी परवाह नहीं की गई है, निगम के नेता पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त है, चार साल सिर्फ़ भ्रष्टाचार के अलावा जनता के हित में कोई भी कार्य इन्होंने नहीं किया है, उन्होंने कहा है कि वह निगम प्रशासन से माँग करेंगे कि इसकी शीघ्र उच्च स्तरीय जाँच करवायें अन्यथा भाजपा आंदोलन को मजबूर होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें