फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur News: करंट लगने से युवती की मौत, पोछा लगाते समय स्टैंड पंखे से को हटाने के दौरान हादसा

Thu, 06 Jul 2023 02:17 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर

सार

जगदलपुर में गुरुवार सुबह करंट लगने से एक युवती की मौत हो गई। युवती घर में पोछा लगा रही थी। इसी दौरान वहां रखे स्टैंड पंखे की चपेट में आने से उसे करंट लग गया। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन जान नहीं बचाई जा सकी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में गुरुवार सुबह करंट लगने से एक युवती की मौत हो गई। युवती घर में पोछा लगा रही थी। इसी दौरान वहां रखे स्टैंड पंखे की चपेट में आने से उसे करंट लग गया। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन जान नहीं बचाई जा सकी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जगदलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।  युवती कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। हादसा नगरनार थाना क्षेत्र में हुआ है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, राजेंद्र साहू की 18 वर्षीय बेटी सरोज साहू रोजाना की तरह सुबह घर का काम कर रही थी। इस दौरान पोछा लगाने के लिए जैसे ही घर में रखे स्टैंड पंखा को हटाना चाहा, अचानक से करंट लगने से चीख पड़ी। परिजन कमरे में दौड़कर पहुंचे तो सरोज जमीन पर पड़ी हुई थी। उसे उठाकर महारानी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया की आशंका है कि स्विच ऑन और तार कटा होने के कारण चपेट में आ गई होगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें