फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदलपुर में दरिंदगी: मेला देखने गई युवती को कुछ युवकों ने बनाया हवस का शिकार, मामा के लड़के के साथ गई थी

Sun, 05 Mar 2023 04:49 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

मेला देखने गई युवती के साथ कुछ युवकों ने सामूहक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। युवती अपने मामा के लड़के के साथ मेला देखने गई हुई थी। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस ने कुछ युवकों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के दरभा थाना क्षेत्र के मावलीपदर में बीती रात एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना की रिपोर्ट के बाद पुलिस जहां पीड़िता से पूछताछ कर रही है, वहीं, आरोपियों की धरपकड़ भी तेज कर दी गई है। वहीं, मामले की जांच खुद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर रहे हैं।  बताया जा रहा है कि आरोपी भी पकड़े गए हैं। 

विज्ञापन

 
मामले के बारे में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल ने बताया की शनिवार की रात को मावलीपदर में मेला चल रहा था। जहां युवती भी देखने के लिए अपने मामा के लड़के के साथ गई हुई थी। युवती व उसके मामा का लड़का मेले से दूर अकेले खाना खा रहे थे। इस दौरान 5 से 6 युवक वहां पहुंचे और अकेला पाकर युवती उठाकर अपने साथ ले गए। 

जहां युवकों के द्वारा युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्त किया गया और उसके बाद उसे छोड़कर फरार हो गए। युवती ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। जहां परिजनों ने इस मामले की शिकायत दरभा थाने में दर्ज कराई है। युवती के साथ गैंगरेप होने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम जांच में जुट गई है। वहीं, मामले की तस्दीक के दौरान पुलिस ने कुछ युवकों को भी गिरफ्तार किया है, वही मामले में जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें