जगदलपुर में शहर सीमा से सटे नगरनार थाना क्षेत्र के देवड़ा मंदिर काजू प्लांट में सजी जुआ फड़ में पुलिस ने रेड मारी है। जुआ खेलते आठ जुआरियों को पकड़ा है। इनके पास से 55 हजार से ज्यादा की नकदी बरामद की गई है।
जगदलपुर में शहर सीमा से सटे नगरनार थाना क्षेत्र के देवड़ा मंदिर काजू प्लांट में सजी जुआ फड़ में पुलिस ने रेड मारी है। जुआ खेलते आठ जुआरियों को पकड़ा है। इनके पास से 55 हजार से ज्यादा की नकदी बरामद की गई है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि देवड़ा मंदिर काजू प्लांट के पास एवं ग्राम गरावंड खुर्द के जंगल में जुआ की महफिल सजी हुई है। इसी सूचना के बाद नगरनार थाना के जवान रेड की कार्रवाई के लिए निकले थे। जैसे ही जवान मौके पर पहुंचे तो फड़ में मौजूद जुआरी पुलिस को देखकर भागने लगे।
विज्ञापन
जिसके बाद पुलिस ने आठ लोगों को घेराबंदी कर पकड़ लिया। इनमें सुजय बिसाई, बिगना पटनायक, छोटु बघेल, मनोज सेठिया, महेश बघेल, बसंत बघेल, रामसर बघेल शामिल हैं। पुलिस ने मौके से 55 हजार रुपए से ज्यादा नगद भी बरामद की है।