फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक नियमों से खिलवाड़ नहीं: बुलेट के साइलेंसर को किया था मॉडिफाई, जगदलपुर में बीती रात मचा हड़कंप, 18 पकड़े

Tue, 03 Dec 2024 10:02 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर

सार

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में ट्रैफिक पुलिस ने हुड़दंग मचाने वाले बाइक चालकों पर कार्रवाई की है। यातायात पुलिस ने 18 बुलेट चालकों को पकड़ा है। 
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस ने जब्त की बुलेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर की सड़कों पर फर्राटेदार तरीके से बुलेट को चलाने के साथ ही मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर लोगों को डराने व परेशान करने वाले बुलेट चालकों के खिलाफ बीती रात यातायात विभाग के द्वारा कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही से बुलेट चालकों में हड़कंप मच गया। पुलिस को देख वाहनों को गली और भीड़ की आड़ लेकर भागते नजर भी आये।

विज्ञापन

 
मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी संतोष जैन ने बताया कि बीते कई दिनों से शहर के युवा वर्ग के द्वारा अपनी बुलेट वाहन में ओरिजन साइलेंसर को हटाकर मॉडिफाई साइलेंसर लगा कर शहर की सड़कों पर फर्राटेभरते नजर आ रहे थे।

इसके अलावा युवा वर्ग के द्वारा आजकल अपने वाहनों के साइलेंसर में गोली साउंड की आवाज को लगाकर लोगों को डरा रहे हैं। भीड़भाड़ वाले इलाकों में इन युवा वर्ग के द्वारा तेज साउंड को बजाते हुए लोगों को परेशान करने की लगातार शिकायत मिल रही थी। जिसके बाद पुलिस ने चौक-चौराहों पर अपने जवान तैनात कर कार्रवाई की। जिसके चलते बीती रात 18 वाहन चालकों को पकड़ा। जिनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें