फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्कर की गाड़ी पर 'प्रेस' स्टीकर: अवैध रूप से वाहनों पर लोड करा रहे थे लकड़ियां, चार गिरफ्तार; दो वाहन जब्त

Mon, 13 Feb 2023 01:36 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर

सार

रेंजर देवेंद्र वर्मा का कहना है की तस्करी के लिए रात का हो समय को चुना जाता है। ऐसे में दो पाली में पेट्रोलिंग टीम को भी तैनात किया गया है। आरोपी इस चिरान को कहा ले जाने वाले थे, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। 
 
विज्ञापन
वाहनों के साथ जब्त की गई अवैध रूप से ले जाई जा रही लकड़ी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में वन विभाग की टीम ने रविवार देर रात लकड़ियों के चार तस्करों का गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी अपनी गाड़ियों में अवैध रूप से चिरान की लकड़ियां लोड करा रहे थे। इसी दौरान टीम ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। आरोपियों ने अपनी गाड़ी पर प्रेस का स्टीकर लगा रखा था। वन विभाग की टीम ने दोनों वाहनों सहित 50 हजार रुपये का माल जब्त किया है। मामला नानगुर क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


रेंजर देवेंद्र वर्मा ने बताया की नानगुर से करीब 20 किमी अंदर ग्राम बामनरास में अवैध रूप से लकड़ियां ले जाए जाने की सूचना मिली थी। इस पर पांच अलग-अलग वाहनों से टीम को मौके पर भेजा गया। वहां तब तक आरोपियों ने चिरान की लकड़ियों को अपने वाहनों में लोड कर दिया था। उसे लेकर निकलने के फिराक में ही थे, तभी टीम ने घेराबंदी करते हुए धर दबोचा। पकड़ी गई स्कार्पियो गाड़ी में प्रेस लिखा था, उसमें 13 नग चिरान लकड़ी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन के साथ ही  उसके मालिक ग्राम चिड़पाल निवासी अमित कश्यप व लक्ष्मण को भी पकड़ा गया। वहीं दूसरे टवेरा वाहन से 21 नग चिरान लकड़ी जब्त की गई। इस वाहन में लखेश्वर यादव व सुंदर को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए चिरान की कीमत 50 हजार के लगभग बताई गई है। रेंजर देवेंद्र वर्मा का कहना है की तस्करी के लिए रात का हो समय को चुना जाता है। ऐसे में दो पाली में पेट्रोलिंग टीम को भी तैनात किया गया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें