फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: वन मंत्री ने राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत, सराहना कर बढ़ाया जोश

Tue, 16 Jan 2024 11:02 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

वन, जल संसाधन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने स्पर्धा में विजयी प्रतिभागी खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही बोले बस्तर अंचल में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन हम सभी के लिए गौरव का पल है, जिसमें पूरे देश के होनहार खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विजेताओं को मेडल पहनाते मंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्तर अंचल में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन हम सभी के लिए गौरव का पल है, जिसमें पूरे देश के होनहार खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया और अन्य खेल प्रतिभाओं को इस दिशा में दक्ष होने के लिए प्रोत्साहित किया है। यह बात बुधवार को धरमपुरा स्थित क्रीड़ा परिसर में आयोजित राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता की तलवारबाजी स्पर्धा में पहुंचे प्रदेश के वन, जल संसाधन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने खिलाड़ियों से रूबरू होकर कही। उन्होंने इस दौरान उक्त स्पर्धा में विजयी प्रतिभागी खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया।

विज्ञापन


जगदलपुर के धरमपुरा क्रीड़ा परिसर में राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के तलवारबाजी स्पर्धा का आयोजन 14 जनवरी से 17 जनवरी तक किया गया है। जिसमें देश के 14 राज्यों और 4 उत्कृष्ट संस्थान के कुल 18 दलों के 376 खिलाड़ी शामिल हुए थे, साथ ही 44 खेल अधिकारी एवं प्रशिक्षक इन खिलाड़ियों को मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों सहित संयुक्त संचालक स्कूल शिक्षा संजीव श्रीवास्तव, जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान तथा खेल अधिकारी एवं प्रशिक्षक, खिलाड़ी और बड़ी संख्या में स्कूली शिक्षक शिक्षिकाएं तथा छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें