फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन में पांच बड़े हादसे: नवंबर महीने का दूसरा सप्ताह दर्दनाक, सड़क दुर्घटनाओं में 10 की मौत 30 घायल

Sat, 16 Nov 2024 01:44 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर में नवंबर माह का दूसरा सप्ताह आमजनों के लिए काफी भयानक रहा है। इस एक सप्ताह को गुजरने में अभी भी दो दिन बचे हैं, लेकिन इन पांच दिनों में पांच बड़े हादसे हुए हैं। 
विज्ञापन
हादसे के बाद एंबुलेंस के उड़े परखच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर में नवंबर माह का दूसरा सप्ताह आमजनों के लिए काफी भयानक रहा है। इस एक सप्ताह को गुजरने में अभी भी दो दिन बचे हैं, लेकिन इन पांच दिनों में पांच बड़े हादसे हुए हैं, जिसमें 10 लोगों की मौत हुई है, जबकि 30 लोग घायल हुए हैं। 

विज्ञापन


करपावंड में पहला हादसा 
बीते रविवार की रात को ओड़िसा में रहने वाले मजदूरों को लेकर ओड़िसा की पिकअप वाहन में मजदूरों को लेकर करपावंड काम कराने के लिए लाया गया था, जहाँ हुए सड़क हादसे में 3 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक घायल हुए हैँ।

खराब ट्रक से टकराई यात्री बस
बीजापुर से निकली यात्री बस केशकाल के पास खराब खड़ी बस से जा टकराई, इस हादसे में 7 यात्री घायल हुए, घटना के बाद केशकाल पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुँचाया, जिससे ज्यादा बड़ा नुकसान नही हुआ, 
विज्ञापन


दो ट्रकों में हुई भिड़ंत
कोंडागाँव के सिंघनपुर में 2 ट्रकों में सोमवार को भिड़ंत हुई, यह घटना इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक चालक फस गए थे, जिन्हें घंटो की मशक्कत के बाद निकाला गया, इस हादसे में जहाँ एक चालक की मौत हो गई, वही दूसरा घायल हो गया था, 

उजड़ा पूरा परिवार
मंगलवार की रात शहर के आमागुड़ा चौक की बात करे तो बस्तर की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को अपने चपेट में ले लिया, इस हादसे में पति पत्नी ने मौके पर दम तोड़ दिया, जबकि 8 वर्ष के त्रिनाथ ने हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया, 

डॉक्टर, ड्रेसर के साथ ही मरीज के रिश्तेदार की मौत
सड़क हादसे में सबसे बड़ा घटना गुरुवार की सुबह हुई, जहाँ किरंदुल से मरीज लेकर आ रही एक एम्बुलेंस के चालक ने सड़क किनारे खड़ी खराब ट्रक से जा टकराई, इस हादसे में डॉक्टर, ड्रेसर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मरीज की रिश्तेदार की अस्पताल में मौत हो गई,इस एक सप्ताह के आकड़ो की बात करे तो 10 लोगों की मौत हुई है और लगभग 30 के लगभग लोग घायल हुए है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें