फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: 40 लाख 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी का मामला, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fri, 15 Nov 2024 07:53 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

बस्तर जिले के बस्तर थाना क्षेत्र में रहने वाले कुछ लोगों को दुर्ग में रहने वाले युवक के द्वारा जमीन खरीदने के साथ ही शॉपिंग मॉल में सामान दिलाने के नाम पर ठगी कर लिया, प्रार्थी के रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्तर जिले के बस्तर थाना क्षेत्र में रहने वाले कुछ लोगों को दुर्ग में रहने वाले युवक के द्वारा जमीन खरीदने के साथ ही शॉपिंग मॉल में सामान दिलाने के नाम पर ठगी कर लिया, प्रार्थी के रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बस्तर थाना प्रभारी विकेश तिवारी ने बताया कि बस्तर निवासी अरुण परिहार के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि अनिल रावत 43 वर्ष निवासी पुष्पक नगर अंबिका के सामने स्मृति नगर गली 02 दुर्ग जिला दुर्ग छ.ग. के द्वारा अरुण परिहार को शॉपिंग मॉल से सामान दिलाने के नाम पर बैंक के माध्यम से पैसा लिया।  

विज्ञापन

आरोपी के द्वारा उससे जमीन खरीदने के नाम पर 10 लाख रुपये व शॉपिंग मॉल से सामान दिलाने के नाम पर इसी वर्ष 40 लाख 50 हजार रुपये अलग अलग दिनों में बैंक के माध्यम से लिया गया, आरोपी के द्वारा ना ही अरुण को पैसा लौटाया और ना ही उसे सामान दिया गया, जिसके बाद अरुण ने इस मामले की रिपोर्ट बस्तर थाना में दर्ज कराया। 

आरोपी अनिल रावत के खिलाफ धारा 318 (4) बीएनएस दर्ज कर आरोपी का थाना स्तर पर टीम गठित कर लगातार पता तलाश की जा रही थी, आरोपी का पता चलने पर 15 नवंबर को गिरफ्तार कर पूछताछ किया गया, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय जगदलपुर में पेश किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें