फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: सुकमा में पांच सक्रिय नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, सरकार की योजनाओं से प्रभावित होकर उठाया कदम

Fri, 22 Mar 2024 04:10 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

सरकार की नीति और बाहरी नक्सलियों के द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर पांच नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।
 
विज्ञापन
पांच नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ शासन की नक्सलवाद उन्मूलन नीति एवं सुकमा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे पूना नर्कोम अभियान नई सुबह, नई शुरूआत से प्रभावित होकर नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों के द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर पांच नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। 

विज्ञापन

 

नक्सली संगठन में तीन नक्सली पोडियाम मासा पिता गंगा (बुर्कलंका आरपीसी मिलिशिया सदस्य) 26 वर्ष निवासी पामलूर थाना किस्टाराम जिला सुकमा, मड़कम हुंगा (बुर्कलंका आरपीसी मिलिशिया सदस्य) 30 वर्ष  निवासी पामलूर थाना किस्टाराम जिला सुकमा और करतम मंगा (अरलमपल्ली आरपीसी मिलिशिया सदस्य) 20 वर्ष निवासी बुंगरूपारा थाना पोलमपल्ली जिला सुकमा, माड़वी भीमा 33 वर्ष (अरलपमल्ली आरपीसी डीएकेएमएस सदस्य) 20 वर्ष निवासी अरलमपल्ली थाना किस्टाराम जिला सुकमा एवं वंजाम पाण्डू (मिलिशिया सदस्य) उम्र 44 वर्ष निवासी आतुलपारा पोलमपल्ली थाना पोलमपल्ली जिला सुकमा हाल ग्राम वेकुरपाड़ (तेलंगाना) ने आत्म समर्पण किया है। 
 

आत्मसमर्पित नक्सली वंजाम पाण्डू के विरूद्ध थाना दोरपापाल में धारा 346, 342, 34 भादवि. के तहत मामला दर्ज था, सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को शासन की छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति के तहत सहायता राशि व अन्य सुविधायें प्रदाय कराये जाने की बात कही गई है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें