फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदलपुर: जेल में महिला नक्सली तबीयत बिगड़ी, कड़ी सुरक्षा के बीच अस्पताल में कराया गया भर्ती

Thu, 28 Aug 2025 12:02 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

कोंडागांव निवासी राजू कांगे 48 वर्ष नक्सलियों के लिए काम करती थी, जिसे पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना में धर दबोचा था। उसकी तबीयत खराब होने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जेल में महिला नक्सली तबीयत बिगड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में मंगलवार की देर शाम नक्सलियों टीम सदस्य के स्वास्थ्य खराब होने की जानकारी लगते ही उसे केंद्रीय जेल से बेहतर उपचार के लिए मेकाज में भर्ती किया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कोंडागांव निवासी राजू कांगे 48 वर्ष नक्सलियों के लिए काम करती थी, जिसे पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना में धर दबोचा था। वहीं, महिला नक्सली से पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया था। जहां 26 अगस्त की रात को तबीयत बिगड़ने के चलते जेल विभाग ने एनआईए की टीम को इस बात की जानकारी दी।

जिसके बाद उसको बेहतर उपचार के लिए मेकाज लाया गया। जहां उसका उपचार जारी है। महिला नक्सली के भर्ती होने के कारण उसे अलग से एक रूम में रखा गया है, साथ ही उसे किसी से मिलने भी नही दिया जा रहा है। वहीं, पुलिस लाइन से अलग से एक टीम भी लगाई गई है, जो 24 घंटे उसकी सुरक्षा में लगी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें