जगदलपुर में पति की मौत के बाद सिर पर चार बच्चों को पालने की जिम्मेदारी आने के बाद महिला ने एक केटरिंग में काम करना शुरू कर दिया। जहाँ महिला ने साथ में काम करने वाले हलवाई को अपना दिल दे बैठी, और यह सिलसिला 2 वर्षो तक चलता रहा । लेकिन जब महिला ने शादीशुदा प्रेमी से शादी की बात कही तो वह टालने लगा, महिला के द्वारा लगातार उसके ऊपर दबाव बनाने लगी, जहाँ प्रेमी जोड़ा हर बार जिस जंगल में मिलता था, वही इस प्यार का अंत हो गया और आरोपी शादीशुदा प्रेमी ने प्रेमिका के गले में लटके गमझे से ही उसका गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने मामले में हार नही मानी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
मामले की बात करे तो जगदलपुर के सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड में रहने वाली शांति बघेल के पति की कुछ वर्ष पहले मौत हो गई, महिला के 4 बच्चे थे, महिला ने बच्चों के पेट भरने के लिए जगदलपुर के ही एक केटरिंग में काम करना शुरू किया, जहाँ उसकी मुलाकात तितरा ओड़िसा थाना कोटपाड़ निवासी मोहन भक्तों से हुई, मोहन भी अपने गाँव को छोड़कर जगदलपुर में एक किराए के मकान में रह रहा था, साथ में काम करने के दौरान महिला ने अपना दुखड़ा मोहन को बताया, जहाँ मोहन ने भी महिला को बताया कि उसकी पहली पत्नी से 2 बच्चे थे, लेकिन बाद में पत्नी ने उसे छोड़ दिया और चली गई।
जिसके बाद मोहन ने एक और युवती से विवाह तो किया लेकिन उसकी कोई भी बच्चे नही है, बातों के इस सिलसिले में दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे, दोनों प्रेमी जोड़ा अक्सर एक दूसरे से मिलने बकावंड थाना क्षेत्र के ग्राम जुनावनी के जंगल में समय बिताने ही जाया करते थे, लेकिन 7 मई को भी महिला शांति ने मोहन को मिलने के लिए बुलाया, जिसके बाद आरोपी अपनी मोटरसाइकिल पर महिला को लेकर जुनावनी के जंगल पहुँचे, जहाँ बात करने के दौरान महिला ने मोहन से शादी की बात कही, जिसके बाद दोनों में विवाद हो गया और महिला ने अपने फोन में रखे रिकॉडिंग को पुलिस को देने के साथ ही शादी से मुकर जाने की बात कही, जिससे गुस्से में आकर मोहन ने महिला के गले में डला गमझे को आरोपी ने निकाल कर उसके गले को घोंटकर हत्या कर दिया और फरार हो गया।