फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: पत्नी के विवाद से तंग पति ने गला घोटकर की हत्या, पुलिस ने आरोपी को जंगल से किया गिरफ्तार

Fri, 14 Feb 2025 07:39 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर कोड़ेनार थाना क्षेत्र के ग्राम पालानार पुजारीपारा में पति ने अपनी पत्नी के साथ आये दिन होने वाले विवाद से परेशान होकर उसका गला घोंटने के साथ ही पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर कोड़ेनार थाना क्षेत्र के ग्राम पालानार पुजारीपारा में पति ने अपनी पत्नी के साथ आये दिन होने वाले विवाद से परेशान होकर उसका गला घोंटने के साथ ही पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी, घटना के बाद पुलिस ने डॉक्टर के दिये पीएम रिपोर्ट के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन


मामले के बारे में जानकारी देते हुए कोड़ेनार थाना प्रभारी मोहम्मद तारिक ने बताया कि 12 फरवरी को प्रार्थी आयतु पोयाम 58 वर्ष निवासी पालानार पुजारीपारा  ने थाना कोडेनार में आकर मामला दर्ज कराया कि बहु कमला पोयाम एंव बेटा रामलाल पोयाम सुबह 4 बजे से आपस में वाद-विवाद कर घर से चले गये, जिनका पता करने पर बहु कमला पोयाम का शव सोमडू के खेत नाला पानी में मिला, मामले की जानकारी लगने के बाद पुलिस ने पीएम करवाया, जहाँ डॉक्टर ने बताया कि कमला की मौत गला दबाने से एंव सिर में गम्मीर चोट आने से उसकी मृत्यु होने की बात बताई गई, मामले में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दिया, जहाँ मृतिका के पति रामलाल पोयाम 12 फरवरी से घर में नही रहने तथा घर नही आने के संदेह होने से पता तलाश किया गया।  

मुखबिर से पुलिस को सूचना मिला कि कुम्हारसाडरा एंव पालानार के बीच जंगल में होने की जानकारी मिली, जिसे घेराबंदी कर पूछताछ किया गया, जिसने बताया कि पत्नी कमला पोयाम की गला दबाकर एंव पत्थर से मार चोट हत्या करने की बात स्वीकार किया, आरोपी के बताए जगह से पत्थर तथा पहने हुए कपड़ो को जप्त किया गया, आरोपी रामलाल पोयाम को 14 फरवरी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें