फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur Accident: कार को टक्कर मारने के बाद पलटी तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी, चालक फरार; कोई हताहत नहीं

Fri, 14 Feb 2025 09:25 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर के कोड़ेनार थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह एक तेज रफ्तार पिकअप व कार के बीच भिड़ंत हो गई। इस घटना में पिकअप सड़क किनारे जा पलटी। वहीं घटना के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया है।
विज्ञापन
Jagdalpur Accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर के कोड़ेनार थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह एक तेज रफ्तार पिकअप व कार के बीच भिड़ंत हो गई। इस घटना में पिकअप सड़क किनारे जा पलटी। वहीं घटना के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया है। हादसे की सूचना मिलने के बाद कोड़ेनार पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि दंतेवाड़ा की ओर से सुबह एक परिवार जगदलपुर की ओर आ रहा था कि अचानक से दुगनपाल चौक के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप के साथ आमने सामने टकरा गई। इस घटना के बाद कार के सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, पिकअप सड़क के बीच मे पलट गई, घटना के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई भी जानकारी नहीं है। फिलहाल मामले के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें