फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन नक्सली गिरफ्तार: सर्चिंग के दौरान जवानों ने पकड़ा, विस्फोटक- आगजनी में रहे शामिल, बैनर-पर्चा, आईईडी बरामद

Wed, 01 Mar 2023 07:22 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारायणपुर

सार

पुलिस ने बताया कि, शिवाजी उर्फ रूपचंद मण्डावी पिछले 10 वर्ष से नक्सल गतिविधियों में शामिल रहकर वर्तमान में आदेरबेड़ा जनताना सरकार का सदस्य और उद्योग शाखा का प्रमुख है। उसे पहले भी दो आपराधिक प्रकरणों में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। माओवादी जयलू राम कश्यप नक्सली ग्राम रक्षा दल का सदस्य है और माओवादी सिलधर नेताम जनताना सरकार का जनमिलिशिया सदस्य है। 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी नक्सली। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में पुलिस ने तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए  आरोपी अलग-अलग नक्सली संगठन के सदस्य हैं। तीनों के पास से बाइक, आईईडी विस्फोटक, नक्सल पर्चे और बैनर बरामद हुए हैं। आरोपी विस्फोटक, आगजनी जैसी कई वारदातों में शामिल रहे हैं। जवानों ने आरोपियों की गिरफ्तारी सर्चिग के दौरान की है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया है। मामला छोटेडोंगर थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, डीआरजी टीम नक्सल विरोधी अभियान के लिए थाने से रवाना हुई थी। इस दौरान सर्चिंग में तीन लोगों को संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर पकड़ा गया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम तोयेमेटा निवासी शिवाजी उर्फ रूपचंद मण्डावी, मुसनार निवासी जयलू राम कश्यप और कावानार निवासी सिलधर नेताम बताया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि छोटेडोंगर मढ़ोनार मार्ग में चिहरामोड़ के पास टेकरी में प्रेशर आईईडी छिपाई है। इस पर जवानों ने उसे बरामद कर नष्ट किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि तीनों पूर्वी बस्तर डिवीजन अंतर्गत अमदई एरिया कमेटी के सदस्य हैं और नक्सल गतिविधियों में शामिल रहे हैं। पूर्व में सितम्बर 2021 में छोटेडोंगर मढ़ोनार मार्ग में निर्माण कार्य में लगे वाहनों में आगजनी कर निर्माण कार्य में शामिल एक की हत्या कर दी थी। इसके अतिरिक्त मार्च 2022 में पल्ली-बारसूर रोड में सुरक्षा बल और जनता को नुकसान पहुंचाने के नीयत से विस्फोट किया। दिसम्बर 2022 में ग्राम कड़ेमेटा के पास विस्फोट करना स्वीकार किया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें