रविवार की सुबह पत्रकारों से चर्चा के दौरान उपमुख्यमंत्री ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि कांग्रेस के राहुल गांधी पीठ पीछे गड़बड़ी कर रहे है, जिसके चलते बस्तर के जवानों को तेलंगाना सरकार से किसी भी तरह से कोई भी मदद नही मिल पा रही है, वही जवानों को मदद नही मिलने से उन्हें भी कही सफर करना पड़ रहा है।
राहुल गांधी को घेरते हुए कहा कि वे गड़बड़ करते हैं, उन्हें दुरुस्त होना चाहिए, उनकी सोच स्पष्ट होनी जरूरी है, पूरे समाज की सुरक्षा की बात है, इतने बड़े ऑपरेशन को लेकर भी वे संजीदा नहीं हैं, उनकी दिशा सही नहीं चल रही है, पीठ पीछे वे काफी गड़बड़ियां करते हैं।
बताया जा रहा है कि सबसे बड़ी एंटी नक्सल ऑपरेशन में तेलंगाना से अपेक्षित सहयोग न मिलने के सवाल पर डिप्टी सीएम ने जवाब देते हुए कहा कि राहुल गांधी नक्सल ऑपरेशन पर किसी भी तरह से गंभीर नही है, इतने बड़े ऑपरेशन के बाद भी तेलंगाना राज्य से बीजापुर के कर्रेगुड्डा में जवानों के द्वारा जो ऑपरेशन चलाये गए थे, जिसमें 30 से अधिक नक्सलियो को मार गिराया गया था, वहां पर भी तेलंगाना राज्य ने सहयोग नही किया हैं।