जगदलपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के दलपत सागर के पास 2 दिन पहले 2 गुटों में पुराने विवाद को लेकर हुए विवाद के बाद चाकूबाजी हुई, जहाँ 2 लोगों को गंभीर हालत में मेकाज में भर्ती किया गया था, वही पुलिस ने इस मामले कों गम्भीरता से लेते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की, जहाँ पुलिस ने ओड़िसा से 2 आरोपी को पकड़ लिया, वही अन्य की तलाश की जा रही है।
बता दें कि दलपत सागर के पास एक सैलून में सुमीत पांडेय व उसका दोस्त धीरेंद्र ठाकुर अपना फेशियल करा रहे थे कि तभी अमित शर्मा अपने साथियों के साथ पार्लर में आकर सुमित से विवाद करने लगा, मामला इतना बढ़ गया कि अमित शर्मा व उसके दोस्तों ने अपने हाथ मे रखे चाकू से सुमित के सीने व धीरेंद्र के कमर के पास वार कर दिया, इस घटना में दोनों युवक लहूलुहान हो गए, वही घटना की जानकारी लगते ही शहर में सनसनी फैल गई, घायलों के परिजन के साथ ही दोस्त हॉस्पिटल आ पहुँचे, वही घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहे है।
इस घटना को लेकर पुलिस ने टीम बनाकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दिया है, जहाँ पुलिस ने ओड़िसा के बोरिगुमा से आरोपी अमित पांडे व उसके एक साथी को गिरफ्तार किया है, साथ ही उनके पास से चाकू , मोटर सायकल आदि भी जब्त किया गया है, आरोपी अमित शर्मा एंव विवेक कश्यप उर्फ गबदू को बोरीगुमा उड़िसा से पकड़कर हिरासत में लेकर थाना लाये, पुछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया, आरोपी के कब्जे से एक धारदार बटन चाकू, स्प्लेन्डर मोटर सायकल को बरामद कर जप्त किया गया है।
आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया, वही मामले के अन्य फरार आरोपियों का पता तलाश जारी है, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है, अमित शर्मा के खिलाफ पूर्व में थाना कोतवाली में धारा 3,13 जुआ एक्ट., धारा 294, 323, 506, 307 भादवि., धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट, के अलावा थाना बोधघाट में धारा 294, 506, 324, 34 भादवि0, दर्ज किया गया है, एवं विवेक कश्यप उर्फ गबदू के खिलाफ थाना बोधघाट में धारा 307,34 भादवि0, दर्ज किया गया है।