फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid19 Bastar: जगदलपुर में कोरोना से इस साल पहली मौत; सांस लेने में दिक्कत थी, गांव में चढ़ा दिया ग्लूकोज

Thu, 20 Apr 2023 07:41 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर

सार

बताया जा रहा है की युवक की पत्नी का पहले स्वास्थ्य खराब होने के कारण गांव के ही एक डॉक्टर ने उसे चार बोतल ग्लूकोज चढ़ाया था। इसके बाद महिला ठीक हो गई। कुछ समय बाद युवक की तबीयत खराब हुई तो गांव में फिर उसी डॉक्टर को दिखाया। उसने इस पर युवक को भी दो बोतल ग्लूकोज चढ़ा दिया। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में कोविड संक्रमण के चलते इस साल पहली मौत हो गई। जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक मरीज ने गुरुवार सुबह दम तोड़ दिया। वह करीब छह दिन से अस्पताल में भर्ती था। बताया जा रहा है कि उसे सांस लेने में दिक्कत थी। इसके बाद गांव में उपचार कराया तो दो बोतल ग्लूकोज चढ़ा दिया गया। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। फिलहाल डॉक्टरों ने शव को पूरी तरह से कवर करने के बाद मॉचुरी में शिफ्ट करा दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, करपावंड गांव निवासी युवक को 14 अप्रैल की रात सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। इसके बाद उसे भर्ती किया गया था। संदेह के चलते डॉक्टरों ने  उसका आरटीपीसीआर टेस्ट किया। इसमें 17 अप्रैल को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद युवक को कोविड वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था। बताया जा रहा है की युवक की पत्नी का पहले स्वास्थ्य खराब होने के कारण गांव के ही एक डॉक्टर ने उसे चार बोतल ग्लूकोज चढ़ाया था। इसके बाद महिला ठीक हो गई। 

कुछ समय बाद युवक की तबीयत खराब हुई तो गांव में फिर उसी डॉक्टर को दिखाया। उसने इस पर युवक को भी दो बोतल ग्लूकोज चढ़ा दिया। हालांकि इसके बाद युवक की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई।  इस पर परिजन उसे लेकर बकावंड स्वास्थ्य केंद्र गए लेकिन, वहां हालत देखकर डॉक्टरों ने युवक को मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें