फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: सुशासन तिहार में नारायणपाल गांव पहुंचे सीएम साय, पेड़ के नीचे लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं

Fri, 30 May 2025 04:52 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बस्तर जिले के प्रवास के दौरान ग्राम नारायण पाल स्थित भगवान विष्णु ( नारायण) मंदिर पहुंचे, जहाँ मुख्यमंत्री साय ने भगवान विष्णु मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश के सुख -समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना किया।
विज्ञापन
सीएम साय व अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बस्तर जिले के प्रवास के दौरान ग्राम नारायण पाल स्थित भगवान विष्णु ( नारायण) मंदिर पहुंचे, जहाँ मुख्यमंत्री साय ने भगवान विष्णु मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश के सुख -समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना किया, उसके बाद सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री ने नारायणपाल के देवगुड़ी परिसर के पास आम पेड़ के नीचे चौपाल लगाई, जहाँ ग्रामीणों की समस्या को सुनने के बाद उनके समाधान की बात भी कही गई, वही मुख्यमंत्री को ग्रामीणों ने अपने काफी नजदीक से देखने के बाद खुश भी हुए। इस दौरान ग्रामीणों की समस्या को मुख्यमंत्री ने बारी बारी से  सुना। इस अवसर पर बस्तर सांसद महेश कश्यप मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ बसव राजू एस सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री विष्णु देव ने की घोषणा
मुख्यमंत्री ने अपने चौपाल के दौरान जहाँ ग्रामीणों की समस्या को सुनने के साथ ही वहाँ पर नारायणपाल माध्यमिक शाला भवन के लिए 20 लाख, प्राथमिक शाला मंदिरपारा के लिए 20 लाख, स्ट्रीट लाईट, हाई मासलाईट के लिए 15 लाख, व्यावसायिक परिसर हेतु 20 लाख, सीसी 600 मी. (गोवर्धन भाटा से बोधघरा घर तक) 15 लाख, पुलिया 2 मी. स्पान 2 नग के लिए 12 लाख, सीसी सड़क धरमु घर से नाव घाट तक  300 मीटर 9 लाख, इस तरह 1 करोड़ 11 लाख की राशि की घोषणा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें