CG Police News: छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सलियों से लोहा ले रहे फोर्स के जवानों को उनकी बहादुर का इनाम मिला है। नक्सलियों से मुठभेड़ में अदम्य शौर्य, साहस और बहादुरी का परिचय देने वाले सुरक्षा बल के जवानों और अधिकारियों को राज्य की विष्णुदेव साय सरकार ने आउट ऑफ टर्न प्रमोशन दिया है। प्रदेश के डीजीपी अरुणदेव गौतम ने बस्तर के जिलों में पदस्थ 295 आरक्षकों, हवलदारों, एएसआई और सब इंस्पेक्टरों को प्रमोट करने का आदेश जारी किया है।
जारी आदेश में कहा गया है कि पुलिस रेगुलेशन के पैरा-70 के मुताबिक, वीरता दिखाने वाले सिपाहियों को हवलदार, हवलदारों को एएसआई, एएसआई को सब इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टरों को इंस्पेक्टर बनाया गया है। इनमे से जिन अधिकारी और जवानों का रिकॉर्ड ठीक नहीं है या उन्हें गंभीर सजा मिली है, उन्हें प्रमोशन न दिया जाए और इस संबंध में डीजीपी कार्यालय को प्रतिवेदन भेजा जाये।
यहां देखें लिस्ट-
OTP-ORDER-29-05-2025_0001 by Lalit Kumar Singh on Scribd
28 नक्सलियों को मारने के बाद जवानों ने मनाया था जश्न
बता दें कि छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ में 21 मई को हुई नक्सल मुठभेड़ में डीआरजी के जवानों ने सवा तीन करोड़ रुपये के खूंखार नक्सली बसवराजू समेत 28 नक्सलियों को मार गिराया था। इसके बाद जवानों का जश्न मनाते वीडियो भी वायरल हुआ था। इसमें जवान हथियार लहराते दिख रहे हैं। दो अन्य वीडियो में जवानों के परिजन उन्हें गुलाल लगाकर आरती उतार रहे हैं। बाइक रैली निकालकर फटाखे फोड़कर जश्न मना रहे हैं। दो दिन पहले चार जिले के डीआरजी जवानों ने 27 नक्सलियों के साथ ही नक्सलियों महासचिव और शीर्ष लीडर को मार गिराया था। 27 नक्सलियों को मारने के बाद उनके शवों को हेलीकॉप्टर से नारायणपुर लाया गया, जहां देर रात जवानों ने बाइक रैली निकालने के साथ ही फटाखे फोड़े। कैम्प में जमकर डांस किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। आप भी देखिये ये वीडियो...