फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: राज्यपाल रमेन डेका ने की अधिकारियों संग बैठक, बोले- नई पीढ़ी की सोच और आइडिया का उपयोग करें

Thu, 30 Jan 2025 09:37 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने अधिकारियों संग बैठक की। इस बैठक में राज्यपाल ने कहा कि नई पीढ़ी की सोच और आइडिया को जिले में नवाचार की गतिविधियों में इस्तेमाल कर सकते हैं। 
विज्ञापन
राज्यपाल ने की अधिकारियों संग बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि नई पीढ़ी की सोच और आइडिया को जिले में नवाचार की गतिविधियों में उपयोग किया जा सकता है, ताकि की विकास की गतिविधियों में उनका योगदान हो। उन्होंने  बैठक में उपस्थित अधिकारियों को कहा कि सभी पेड़-पौधे लगाएं और उसे बड़ा करने में आवश्यक सहयोग करें, सामुदायिक सहभागिता से ही पर्यावरण के आवश्यक अंगो को बचाया जा सकता है।

विज्ञापन


जल और जंगल मानव जीवन के लिए आवश्यक इसलिए इनका संरक्षण करना जरूरी है। गुरुवार को राज्यपाल डेका अपने एक दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान जगदलपुर स्थित कलेक्टर कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कही।

बैठक में राज्यपाल ने जिले में टीबी उन्मूलन की गतिविधियों और रोगियों को फूड बास्केट से सेहत में सुधार की कार्य योजना बनाने, जिले में वृद्धाश्रम, दिव्यांग बच्चों के लिए संचालित केंद्रों की स्थिति, जल संरक्षण, रेडक्रास सोसायटी की गतिविधि, नशा मुक्ति अभियान, योग के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं, शाला त्यागी बच्चों को पुनः शिक्षा से जोड़ने की पहल, जैविक खेती को प्रोत्साहित करने तथा जिला प्रशासन की कचरा प्रबंधन की गतिविधियों का संज्ञान लिया और आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन


इस अवसर राज्यपाल के सचिव सी आर प्रसन्ना, कमिश्नर डोमन सिंह, आईजी सुंदरराज पी., डीआईजी  कांकेर अमित काम्बले,कलेक्टर  हरिस एस, पुलिस अधीक्षक शलभ सिंहा, एडीसी सुनील शर्मा, वन मंडलाधिकारी उत्तम गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें