फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंचा पर्व का छप्पन भोग कार्यक्रम: सीएम बघेल करेंगे शिरकत, समाज के वयोवृद्ध सदस्यों को करेंगे सम्मानित

Sat, 24 Jun 2023 10:29 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर (बस्तर)

सार

360 घरआरण्यक समाज के अध्यक्ष ईश्वर खंबारी ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहले मुख्यमंत्री हैं, जो कि बस्तर गोंचा पर्व के छप्पन भोग अर्पण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 25 जून को संध्या 7 बजे पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन
गोंचा पर्व के छप्पन भोग कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्तर गोंचा पर्व के छप्पन भोग अर्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 25 जून को शामिल होकर गुडिचा मंदिर-जनकपुरी सिरहासार भवन में भगवान जगन्नाथ के दर्शन उपरांत महाआरती में शामिल होंगे। भगवान जगन्नाथ के दर्शन के उपरांत श्रीजगन्नाथ मंदिर में 360 घर आरण्यक समाज के प्रबंधकारणी एवं 14 क्षेत्रीय समितियों के अध्यक्ष व बस्तर गोंचा समिति के पदाधिकारियों से मिलेंगे। श्रीजगन्नाथ मंदिर में प्रति वर्ष आयोजित किये जाने वाले सम्मान कार्यक्रम में शामिल होकर समाज के वयोवृद्ध सदस्यों के साथ भगवान जगन्नाथ स्वामी को सलामी देने की परंपरा के लिए बस्तर गोंचा पर्व का आकर्षण तुपकी निर्माण करने वाले बस्तर के ग्रामीण कलाकारों एवं पेंग बेचने वाले ग्रामीण महिलाओं का सम्मान मुख्यमंत्री के द्वारा किया जाएगा।

विज्ञापन

प्रतिवर्ष बस्तर गोंचा पर्व के दौरान समाज के वयोवृद्ध सदस्यों के साथ ही भगवान जगन्नाथ स्वामी को सलामी देने की परंपरा के लिए पर्व का आकर्षण तुपकी निर्माण की कला के संरक्षण के लिए तुपकी निर्माण करने वाले ग्रामीण कलाकारों एवं पेगं बेचने वाली महिलाओं का सम्मान किया जाता है। इस वर्ष श्रीजगन्नाथ मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा इस परंपरा का निर्वहन किया जाएगा। जिसमें समाज के वयोवृद्ध ममिला सदस्यो में खिरामनी पानीग्राही 88 वर्ष पति स्व.मोहन प्रसाद पानीग्राही समाज के संस्थापक अध्यक्ष रहे हैं। चंद्रकुमारी पानीगाही पति मदन पानीग्राही 85 वर्ष, मायावती पानीग्राही पति स्व. शंकरनाथ पानीग्राही 79 वर्ष। इसी क्रम में समाज के वयोवृद्ध पुरुष सदस्यों में  रामदयाल पाण्डे पिता स्व.त्रिलोचन पाण्डे 83 वर्ष, कलकनाथ आचार्य पिता स्व. केशव प्रसाद आचार्य 82 वर्ष, बंशीधर पाण्डे पिता स्व. नरहरी पाण्डे 82 वर्ष का सम्मान किया जायेगा।


360 घरआरण्यक समाज के अध्यक्ष ईश्वर खंबारी ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहले मुख्यमंत्री हैं, जो कि बस्तर गोंचा पर्व के छप्पन भोग अर्पण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 25 जून को संध्या 7 बजे पहुंच रहे हैं। यहां पहुंचकर सबसे पहले भगवान जगन्नाथ की दर्शन के लिए गुडि़चा मंदिर-जनकपुरी सिरहसार भवन जाएंगे,जहां महाआरती में शामिल होकर भगवान का आशीर्वाद लेंगे। इसके बाद  श्रीजगन्नाथ मंदिर में आयोजित सम्मान कार्यक्रम में शामिल होकर समाज के वयोवृद्ध सदस्यों व तुपकी निर्माण करने वाले ग्रामीण कलाकारों एवं पेंग विक्रय करने वाली ग्रामीण महिलाओं का सम्मान करेंगे। सम्मान कार्यक्रम के पश्चात श्रीजगन्नाथ मंदिर में ही भगवान जगन्नाथ को अर्पित किए गए छप्पन भोग का प्रसाद ग्रहण करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें