फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदलपुर: कार चालक ने डॉक्टर दंपति को मारी टक्कर, दोनों गंभीर रूप से घायल; अस्पताल में कराया गया भर्ती

Sun, 24 Sep 2023 12:04 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर से 10 किमी दूर पंडरीपानी मोड़ में एक तेज रफ्तार कार चालक ने स्कूटी में जा रहे डॉक्टर दंपति को टक्कर मार दी। इस घटना में दोनों पति-पत्नी को गंभीर चोट आई है। जिन्हें उपचार के लिए मेकाज में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर से 10 किमी दूर पंडरीपानी मोड़ में एक तेज रफ्तार कार चालक ने स्कूटी में जा रहे डॉक्टर दंपति को टक्कर मार दी। इस घटना में दोनों पति-पत्नी को गंभीर चोट आई है। जिन्हें उपचार के लिए मेकाज में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने जानकारी दी कि आंध्र प्रदेश निवासी डॉक्टर के स्वर्णलता 33 वर्ष व उनके पति डॉक्टर अनंत नारायण रविवार की सुबह अपनी स्कूटी पर सवार होकर चर्च जा रहे थे कि जैसे ही पंडरीपानी मोड़ के पास पहुंचे कि जगदलपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार चालक ने सामने से टक्कर मार दी। घटना इतनी जबरदस्त थी कि कार का सामने हिस्सा पूरी तरह से छतिग्रस्त हो गया, साथ ही कार में लगा एयर बैग भी खुल गए। इस घटना में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें दूसरे वाहन की मदद से मेकाज लाया गया। घायलों को बेहतर उपचार के लिए एसआईसीयू में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें