फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: BJP प्रत्याशी किरणदेव ने दाखिल किया नामांकन, नामांकन से पहले मां दंतेश्वरी के दरबार में टेका मत्था

Tue, 17 Oct 2023 07:46 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

भाजपा प्रत्याशी किरणदेव ने सुबह मां दंतेश्वरी मंदिर में मत्था टेका और पूजा अर्चना कर सीधे कलेक्ट्रेट पहुंचे और अभिजीत मूहूर्त में अपना नामांकन पत्र जमा किया। प्रस्तावक के रूप में निवास राव मद्दी व बतौर समर्थक विद्याशरण तिवारी ने हस्ताक्षर किये।
विज्ञापन
BJP प्रत्याशी किरणदेव ने दाखिल किया नामांकन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर में बस्तर संभाग की बेहद महत्वपूर्ण एकमात्र सामान्य सीट जगदलपुर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी किरणदेव ने कलेक्ट्रेट जिला निर्वाचन कार्यालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। रिटर्निंग अधिकारी नंदकुमार चौबे को किरणदेव ने अपना नामांकन पत्र सौंपा। 

विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी किरणदेव ने सुबह मां दंतेश्वरी मंदिर में मत्था टेका और पूजा अर्चना कर सीधे कलेक्ट्रेट पहुंचे और अभिजीत मूहूर्त में अपना नामांकन पत्र जमा किया। प्रस्तावक के रूप में निवास राव मद्दी व बतौर समर्थक विद्याशरण तिवारी ने हस्ताक्षर किये। नामांकन पत्र दाखिले के उपरांत भाजपा प्रत्याशी किरणदेव ने कहा कि जनता का आशीर्वाद भाजपा के साथ है। कांग्रेस के पांच साल के कुशासन का जवाब देने के लिये प्रदेश की जनता तैयार है। जगदलपुर, बस्तर सहित समूचे छत्तीसगढ़ में भाजपा जीत का परचम लहरा कर सरकार बना रही है।


कलेक्ट्रेट में नामांकन पत्र जमा करने के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष रूप सिंह मण्डावी, शरद अवस्थी, अनिल शर्मा, दीपक त्रिवेदी, आर्येन्द्र आर्य, मनोहर तिवारी, राजेश श्रीवास्तव, रिंकू पाण्डेय, श्रीपाल जैन,रवि कश्यप,तेजपाल शर्मा,ईश्वर राव,शेखर शर्मा आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें