फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kondagaon: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत, चालक गिरफ्तार

Mon, 10 Apr 2023 04:58 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोंडागांव

सार

माकड़ी सड़क पर मारागांव तिराहे के पास ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों उछलकर सड़क पर जा गिरे और उनकी मौत हो गई। 
 
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर लगी भीड़। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में सोमवार को सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। दोनों घर से किसी काम से निकले थे। इसी दौरान रास्ते में ट्रक ने टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर ट्रक जब्त कर लिया है। वहीं दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसा माकड़ी थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, ग्राम गुमियापाल निवासी गुड्डू कश्यप (24) अपनी पत्नी दशमती कश्यप के साथ बाइक से कांटागांव की ओर से जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में माकड़ी सड़क पर मारागांव तिराहे के पास ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों उछलकर सड़क पर जा गिरे और उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें