फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: सलवा जुडूम के अगुवा रहे मधुकर राव का निधन, तेलंगाना के वारंगल में ली अंतिम सांस

Tue, 07 Feb 2023 09:20 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़)

सार

वर्ष 2005- 2006 में नक्सलियों के खिलाफ कुटरू के अम्बेली से शुरू हुई सलवा जुडूम अभियान का हिस्सा बनकर उन्होंने शिक्षक के पद से त्याग पत्र दे दिया था। 
 
विज्ञापन
सलवा जुडूम के अगुवा रहे मधुकर राव का निधन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर में नक्सलियों के खिलाफ बगावत का बिगुल फूंक कर शुरू कि गई सलवा जुडूम अभियान के अगुवा रहे मधुकर राव का आज दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। बताया गया है कि मंगलवार सुबह उनके सीने में दर्द उठा था। उन्हें कुटरू से तेलंगाना के वारंगल ले जाया गया। यहां एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। 

विज्ञापन


शाम 6 बजे के करीब उनकी मौत गई है। वारंगल से उनका पार्थिव शरीर लाया जा रहा है। बुधवार को कुटरू में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दें कुटरू निवासी मधुकर राव उम्र 55 पहले पेशे से एक शिक्षक थे। वर्ष 2005- 2006 में नक्सलियों के खिलाफ कुटरू के अम्बेली से शुरू हुई सलवा जुडूम अभियान का हिस्सा बनकर उन्होंने शिक्षक के पद से त्याग पत्र दे दिया था। कुछ दिनों के बाद मधुकर राव सलवा जुडूम अभियान से जुड़कर इसकी अगुवाई करने लगे। वर्तमान में मधुकर राव कुटरू में ही पंचशील आश्रम का संचालन कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें