फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: गैराज खोलकर बाइक की करता था रिपेयरिंग, धंधा नहीं चला तो बन गया चोर, चोरी की सात बाइक के साथ गिरफ्ता

Mon, 06 Mar 2023 05:35 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर

सार

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने पहले बाइक रिपेयरिंग की दुकान खोली थी। उसे साल 2021 के पहले बंद कर दिया। फिर साल 2022 में  पहली बार मेडिकल कॉलेज डिमरापाल और महारानी अस्पताल परिसर और फिर 2023 में दलपत सागर लाईलैण्ड से अलग-अलग बाइक चोरी की। इन बाइकों को लाकर अपने घर में छिपा देता था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में पुलिस ने एक बाइक चोर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरेपी से पुलिस ने चोरी की सात बाइक भी बरामद की है। आरोपी पहले बाइक रिपेयरिंग के लिए गैराज चलाता था। वह काम नहीं चला तो आरोपी ने बाइक की चोरी करना शुरू कर दिया। बरामद बाइक की कीमत करीब 1.45 लाख रुपये बताई गई है। मामला कोतवाली क्षेत्र का है। 

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को लगातार वाहन चोरी होने की शिकायत मिल रही थी। इस पर चोर को पकड़ने के लिए स्पेशल टीम का गठन किया गया। जांच क दौरान टीम को खासपार के ग्राम करपावंड से वहीं रहने वाले बनश्याम कश्यप उर्फ हरेन्द्र को घेराबंदी कर पकड़ लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर से चोरी की सात बाइक बरामद की। 

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने पहले बाइक रिपेयरिंग की दुकान खोली थी। उसे साल 2021 के पहले बंद कर दिया। फिर साल 2022 में  पहली बार मेडिकल कॉलेज डिमरापाल और महारानी अस्पताल परिसर और फिर 2023 में दलपत सागर लाईलैण्ड से अलग-अलग बाइक चोरी की। इन बाइकों को लाकर अपने घर में छिपा देता था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें