फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: अपराध और अपराधियों को लेकर एक्शन में प्रशासन, बस्तर पुलिस ने चार बदमाशों को किया जिला बदर

Mon, 21 Aug 2023 04:16 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के निर्देश में बस्तर पुलिस के द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में शहर में विगत कुछ वर्षो से सक्रिय गुंडा तत्वों के विरूद्ध जिला बदर की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
चार बदमाशों को किया गया जिला बदर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के निर्देश में बस्तर पुलिस के द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में शहर में विगत कुछ वर्षो से सक्रिय गुंडा तत्वों के विरूद्ध जिला बदर की कार्रवाई की गई है। थाना कोतवाली एवं थाना बोधघाट अंतर्गत पांच आदतन बदमाशों को पुलिस अधीक्षक को पत्र तैयार कर भेजा गया था

विज्ञापन

ज्ञात हो कि प्रभावी पुलिसिंग एवं अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से उप महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा द्वारा आपराधिक तत्व एवं आदतन बदमाश जो शहर में शांति व्यवस्था को प्रभावित कर सकते है तथा लम्बे समय से आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय है जिनकी उपस्थिति से शहर का माहौल प्रभावित हो रहा है, जिन बदमाशों की गतिविधियों में सुधार की संभावना नहीं उन पर कार्यवाही हेतु जिले के थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था। 


छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा कानून के तहत निगरानी बदमाशों को सूचीबद्ध कर जिला बदर की कार्यवाही हेतु प्रतिवेदन अनुशंसा सहित कलेक्टर कार्यालय भेजा गया। जिस आधार पर कलेक्टर  बस्तर द्वारा इन पांच बदमाशो को जिला बदर करने का आदेश जारी किया गया है। इस आदेश के तहत इन बदमाशों को जिले की सीमा के भीतर प्रवेश के अनुमति नहीं होगी। आगे भी शहर के ऐसे गुण्डा तत्वों पर कार्रवाई की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं आरोपी 

1. राजा उर्फ टांगरी पिता कन्हैया स्वीपर 35 वर्ष निवासी ईतवारी बाजार हाल कालीपुर जगदलपुर जिला-बस्तर 
2. रूपेश निषाद उर्फ सुरज पिता स्व0 मणीशंकर निषाद 23 वर्ष निवासी प्रतापगंज पारा जगदलपुर थाना कोतवाली, जिला-बस्तर 
3. संतोष उर्फ ठिरली पिता रतन दहिया  45 साल निवासी संतोषी वार्ड,थाना बोधघाट  जिला-बस्तर 
4. अम्बरीश सिंह राजपुत पिता रनवीर सिंह राजपुत निवासी दीनदयाल उपाध्याय वार्ड जगदलपुर, जिला बस्तर 
5. ईमू उर्फ इमरान खान पिता स्व0 शब्बीर हुसैन निवासी ईतवारी बाजार जगदलपुर थाना कोतवाली जगदलपुर


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें