फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CRPF जवान से 2.33 लाख की ठगी: क्रेडिट कार्ड एक्टिव कराने का दिया झांसा, लिंक खोलते ही खाते से निकल गए रुपये

Mon, 20 Mar 2023 07:29 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर

सार

पकड़ा गया आरोपी लिंक भेजकर एनी डेस्क एप डाउनलोड करवाता था। फिर कार्ड नंबर पूछकर ओटीपी मंगवाता और खाते से रुपये निकाल लेता था। इसके लिए दो अलग-अलग मोबाइल रखे थे, लेकिन हर बार सिम कार्ड बदल-बदलकर इस्तेमाल करता था। 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीगसढ़ की बस्तर पुलिस ने झारखंड के जामतरा से एक शातिर ठग को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी ने जगदलपुर के दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर तैनात CRPF की महिला जवान से 2.33 लाख रुपये की ठगी की थी। आरोपी ने महिला जवान को क्रेडिट कार्ड एक्टिव करने का झांसा दिया और एक लिंक भेजा। उस पर लिंक पर क्लिक करने के बाद महिला जवान के खाते से रुपये निकल गए। पुलिस ने आरोपी से दो मोबाइल भी बरामद किए हैं। इसमें सिम बदल-बदलकर आरोपी लोगों को ठगता था। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


दंतेवाड़ा निवासी शारदा कड़ती सीआरपीएफ में पदस्थ है और मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर उसकी पोस्टिंग है। शारदा ने पुलिस को बताया कि 21 अगस्त 2022 को उसे मोबाइल पर कॉल आया। कॉल करने वाले ने क्रेडिट कार्ड एक्टिव कराने के लिए कहा। शारदा ने मना किया तो उसने कार्ड को कैंसिल करने की बात कही। इसके बाद आरोपी ने उसे एक लिंक भेजा और उसे भरने के लिए कहा। फिर एक अन्य लिंक भेजा और एनीडेस्क एप डाउनलोड करवाया। उसमें क्रेडिट कार्ड के अंतिम दो नंबर व एक्सपायरी डेट की जानकारी मांगी। 

आरोपी ने जवान से कहा कि अभी एक ओटीपी नंबर आएगा। उसे बताने के बाद आपका क्रेडिट कार्ड रद्द हो जाएगा। इस तरह ठग ने झांसा देकर ओटीपी नंबर ले लिया। इसके बाद 24 घंटे के दौरान अलग-अलग बार में उनके खाते से 2.33 लाख रुपये से ज्यादा निकल गए। पुलिस ने रिपोर्ट पर जांच शुरू की और साइबर सेल की मदद से उसकी लोकेशन ट्रेस की। इसके बाद टीम झारखंड के जामतरा के सुंदरजोरी करमाडह पहुंच गई। वहां पुलिस ने आरोपी मोहम्मद मंसूर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने ठगी की रकम खर्च करना बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें