फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: 10 किलो गांजा के साथ नाबालिग सहित दो गिरफ्तार, ओडिशा से बाइक पर ला रहे थे बस्तर में बेचने के लिए

Mon, 20 Mar 2023 06:36 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर

सार

पुलिस ने उनके पास मौजूद नीले रंग के बैग की तलाशी ली तो उसमें से 10 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजे की कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों से बाइक और मोबाइल भी जब्त किया है। 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में पुलिस ने 10 किलो गांजे के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग है। दोनों आरोपी बाइक पर गांजा बेचने के लिए ओडिशा से बस्तर आ रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें रास्ते में पकड़ लिया। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि दो लोग बोरगांव, ओडिशा रोड से बाइक पर गांजा लेकर बेचने के लिए जगदलपुर आ रहे हैं। इस पर पुलिस टीम ने आसना छेपाड़ा चौक पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदेह के आधार पर बाइक सवार दो लोगों को रोक लिया। पूछताछ में बाइक सवार ने अपना नाम मनोहर समरथ बताया। वह नवरंगपुर ओडिशा का रहने वाला है। वहीं दूसरा नाबालिग था। 

पुलिस ने उनके पास मौजूद नीले रंग के बैग की तलाशी ली तो उसमें से 10 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजे की कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों से बाइक और मोबाइल भी जब्त किया है। नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया है। जबकि दूसरे आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें