फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: अवध बनेगा बस्तर, बन रहा भव्य राम दरबार, सरयू की तरह इंद्रावती का किनारा, अशोक वाटिका जैसा आएगा नजर

Sun, 21 Jan 2024 03:19 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

माई जी के आंगन में जिस तरह से पिछले कुछ महीनों में राम भक्ति का जज्बा लोगों में जागृत हुआ है, उसे देख अब आस्था का सैलाब उमड़ता दिखाई दे रहा है। बस्तर के लोग शिव के उपासक माने जाते हैं, और राम की भक्ति में भी लीन नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
बस्तर में बन रहा भव्य राम दरबार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में जिस तरह सरयू का किनारा है, ठीक वैसे ही बस्तर के देऊरगांव में इंद्रावती नदी के किनारे इस मंदिर का निर्माण करवाया जा रहा है। राम भक्त सुरेश पोटानी के द्वारा श्रीराम दरबार समिति गठित की गई है  जो इस काम को पूरा करेगी। 23 नवंबर 2023 को भूमिपूजन किया गया था और अब काम तेजी से चल रहा है। राम भक्त किशोर महावर (लाला) कहते हैं कि मंदिर परिसर कैसा होगा, इसे लेकर अभी से लोगों में कौतुहल नजर आ रहा है। वे स्वयं भी हर शनिवार को देऊरगांव निर्माण स्थल तक जाकर जायजा लेते हैं।

 

इस परिसर में मंदिर एक एकड़ के भूखंड में तैयार हो रहे हैं मंदिर में राम दरबार के अलावा गणेश जी, राधाकृष्ण, शंकर देवालय ( शिव परिवार ), हनुमान जी, झूलेलाल, और सूर्य देव जी स्थापित होंगे चाहरदीवारी को स्कल्पचर से सजाया जाएगा। बच्चों के लिए सुंदर पार्क तैयार किया जाएगा। राम दरबार का हॉल 4 हजार स्क्वायर फीट एरिया का होगा,  जहां हर दिन भजन-कीर्तन होगा। शहर से 14 किलोमीटर दूर इस जगह को भव्य राम दरबार के रुप में भी लोग जानेंगे। निर्माण कर रहे ठेकेदार कामेश राव ने बताया कि लगभग तीनसाल इस भव्य मंदिर के निर्माण में लगेंगे।

विज्ञापन

 

माई जी के आंगन में जिस तरह से पिछले कुछ महीनों में राम भक्ति का जज्बा लोगों में जागृत हुआ है, उसे देख अब आस्था का सैलाब उमड़ता दिखाई दे रहा है। बस्तर के लोग शिव के उपासक माने जाते हैं, और राम की भक्ति में भी लीन नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें