फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: एरिया मैनेजर के साथ ही ऑफिस स्टाफ ने कंपनी को लगाया लाखों का चूना, 16 लाख रुपये से ज्यादा का हेरफेर

Mon, 09 Dec 2024 05:13 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर में भिलाई में रहने वाले युवक ने कुछ माह पहले जगदलपुर में एक सर्विस सेंटर खोलने के साथ ही अमेजन कंपनी के सामानों को ग्राहकों तक पहुँचने के लिए काम शुरू किया था।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर में भिलाई में रहने वाले युवक ने कुछ माह पहले जगदलपुर में एक सर्विस सेंटर खोलने के साथ ही अमेजन कंपनी के सामानों को ग्राहकों तक पहुँचने के लिए काम शुरू किया था, लेकिन कंपनी के कुछ माह बाद ही युवक को पता चला कि जगदलपुर कार्यालय में गड़बड़ी पाई जा रही है, जहाँ लाखों की गड़बड़ी देखी गई, जिसके बाद युवक ने अपने कार्यालय में काम करने वाले एरिया मैनेजर से लेकर अन्य के खिलाफ मामले की रिपोर्ट बोधघाट थाने में दर्ज कराया गया है। 

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए राजेश कुमार साह 32 वर्ष ने बताया कि उसने आइडेंटीफाई प्लस डिलवरी सर्विसेस प्रा. लिमिटेट कंपनी के अमेजन ऑफिस का जगदलपुर में 1 सितंबर को अपनी सेवा देनी शुरू की, जहाँ एरिया मैनेजर किरण नामदेव, कैशियर हितेंद्र बघेल, आफिस स्टाफ शंकर, टीम लीडर ग्रेस कच्छ व अन्य स्टाफ को रखा गया था, काम के दौरान राजेश को पता चला कि जगदलपुर आफिस में कुछ गड़बड़ी चल रही है, जिसके बाद वे अपने साथियों के साथ ऑडिट करने के लिए आये, जहाँ 24 अक्टूबर को ऑडिट के दौरान पैसे में हेरफेर देखा गया, जांच में पता चला कि 4 लाख 68 हजार 213 रुपये की गड़बड़ी है, वही स्टाफ से जब पूछा गया तो इसके बारे में कोई भी जवाब नही दिया गया, इसके अलावा कुछ सामान जो डिलवरी हो चुके है उसके पैसे भी बैंक में जमा नही हुए है, जिन सामानों को दिया गया है उनसे मिले पैसे जिसमें 12 लाख 30 हजार 655 रुपये थे। 

बताया जा रहा है कि सितंबर माह में 17 सामान, अक्टूबर में 252 सामान, नवंबर 131 सामानों की डिलवरी की गई है, जिसमें से सभी को जोड़ा गया तो पता चला कि करीब 16 लाख 98 हजार 868 हजार रुपये की गड़बड़ी है, इस मामले को लेकर प्रार्थी राजेश ने इन सभी एरिया मैनेजर किरण नामदेव, कैशियर हितेंद्र बघेल, आफिस स्टाफ शंकर, टीम लीडर ग्रेस कच्छ के खिलाफ मामला दर्ज कराया है, जहाँ पुलिस ने 3(5) बीएनएस , 316(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है,  वही पुलिस इस मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें