फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: पिकअप और कमांडर में हुई टक्कर, एक की मौत पांच घायल, तोकापाल बाजार जा रहे थे सभी

Mon, 09 Dec 2024 04:00 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर में परपा थाना क्षेत्र के ग्राम भेजरीपदर और एर्राकोट के बीच में सोमवार की सुबह एक तेज रफ्तार पिकअप और कमांडर में टक्कर हो गई, इस घटना में जहाँ एक महिला की मौत हो गई, वही करीब पांच से अधिक लोग घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
एक की मौत पांच घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर में परपा थाना क्षेत्र के ग्राम भेजरीपदर और एर्राकोट के बीच में सोमवार की सुबह एक तेज रफ्तार पिकअप और कमांडर में टक्कर हो गई, इस घटना में जहाँ एक महिला की मौत हो गई, वही करीब पांच से अधिक लोग घायल हो गए है, घटना की जानकारी लगते ही परपा पुलिस मौके पर पहुँच घायलों को अस्पताल ले जाने में जुट गई, इसके अलावा पिकअप चालक को भी हिरासत में ले लिया गया है।  

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि इरिकपाल के ग्रामीण सोमवार की सुबह गाँव के ही कमांडर में सवार होकर तोकापाल के बाजार में शामिल होने के लिए सुबह 10 बजे निकले थे, अचानक से एर्राकोट पंचायत के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने कमांडर से जा टकराई, इस हादसे में गीता, चंपा, रूडी घायल हो गई, जबकि इस हादसे में चिमलो की मौके पर ही मौत हो गई, घटना की जानकारी लगते ही परपा पुलिस मौके पर पहुँच घायलों को बेहतर उपचार के लिए मेकाज भेजा गया, वही अन्य घायलों को भी लाये जाने की बात कही जा रही है, इसके अलावा कई लोग घटनास्थल से चले गए, फिलहाल पुलिस मामले की जांच करने के साथ ही घायलों को अस्पताल ले जाने की बात कह रहे है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें