फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bastar: मणिपुर हिंसा को लेकर सर्व आदिवासी समाज ने किया बस्तर बंद, व्यापारियों ने समर्थन देकर बंद रखी दुकानें

Mon, 24 Jul 2023 10:32 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बस्तर

सार

मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई घटना को लेकर सर्व आदिवासी समाज ने सोमवार को नगर बंद का आव्हान किया था, जिसे लेकर व्यापारियों से लेकर आमजनों अपनी दुकानें बंद रखते हुए इसका समर्थन दिया है। 
विज्ञापन
Bastar News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई घटना को लेकर सर्व आदिवासी समाज ने सोमवार को नगर बंद का आव्हान किया था, जिसे लेकर व्यापारियों से लेकर आमजनों अपनी दुकानें बंद रखते हुए इसका समर्थन दिया है। 

विज्ञापन


प्रकाश ठाकुर संभागीय अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज ने बताया कि आदिवासी महिलाओं के साथ हुए अत्याचार और शारीरिक हिंसा की खिलाफत करते हुए आदिवासी समाज के लोगों ने जमकर नारेबाजी की और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को घेरा। लंबा समय बीत जाने के बाद भी इस पर कोई कार्रवाई न होने को लेकर भी नाराजगी जाहिर की। वहां महिलाओं के साथ हो रही घटनाओं को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। 

महिला प्रभाग अध्यक्ष रुक्मणी कर्मा ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए दोषियों को सजा देने की मांग की है, वही इस बंद के साथ ही आदिवासी समाज ने आरोपियों के ऊपर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


बता दें कि नगर बंद से दो दिन पहले भी आदिवासी समाज के द्वारा कैंडल मार्च निकाल कर आरोपियों को सजा दिलाने पैदल नयापारा से होते हुए सिरहासार चौक स्थित अमर जवान में जाकर कैंडल जलाकर अपनी मांग रखी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें