राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर बीती रात चलती गाड़ी में आग लग गई। चालक ने सुझबूझ दिखाते कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन गाड़ी पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। इस घटना के बाद आसपास के लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पर वायरल कर दिया। वहीं, इस घटना से 24 घंटे पहले नेशनल हाइवे 63 पर दो वाहनों में टक्कर हो गई थी, जिसमें 2 लोग जिंदा जल गए थे।
कोंडागांव जिले के मसोरा टोल के पास अचानक से देर रात एक चलती हुई गाड़ी में अचानक से धुआं निकलना शुरू हो गया। धुएं को देख चालक ने गाड़ी को सड़क किनारे खड़े कर दिया और बाहर निकल गया। देखते ही देखते आग तेजी से फैलने लगी। आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस और दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। गाड़ी आग में जलकर पूरी तरह खाक हो गई। गाड़ी में नंबर प्लेट भी नही था, आसपास के लोगों ने इस घटना का वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर भी किया।