नारायणपुर जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम होरादी में स्थित बीएसएफ कैम्प में तैनात जवान ने अपने आप को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुनते ही अन्य साथी आ पहुँचे।
नारायणपुर जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम होरादी में स्थित बीएसएफ कैम्प में तैनात जवान ने अपने आप को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुनते ही अन्य साथी आ पहुँचे, जहाँ उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
मामले के बारे में जानकारी देते हुए सोनपुर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार साहू ने बताया कि 17 दिसंबर की शाम 5 बजे के लगभग ड्यूटी के दौरान सचिन कुमार ने अपने सर्विस गन से खुद को गोली मार आत्महत्या कर ली। वहीं घटना के बाद साथियों ने बताया कि मृतक सचिन 14 नवंबर को ही अपने घर से छुट्टी मनाकर होरादी कैम्प आया हुआ था, चुकी मृतक को एलएमजी चलाने में माहिर था।
इसलिए बार बार उसकी ड्यूटी भी बदला जा रहा है, जिसकी वजह से अन्य साथियों को भी उसके बारे में ज्यादा जानकारी नही थी, फिलहाल पुलिस ने शव का पीएम के बाद शव घर के लिए भिजवा दिया गया है, मामले की जांच की जा रही है।