फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: 12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पेपर खराब होने की वजह से थी बेहद परेशान

Sat, 20 Dec 2025 12:25 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
विज्ञापन
साधना पटेल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जगदलपुर के परपा थाना क्षेत्र के ग्राम घाटपदमुर भाटीगुड़ा में पेपर खराब होने के चलते परेशान एक छात्रा ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए परपा थाना प्रभारी ने बताया कि घाटपदमुर निवासी साधना पटेल 18 वर्ष 12वीं साइंस की पढ़ाई कर रही थी, अभी कुछ दिनों से उनकी अर्धवार्षिक परीक्षाएं चल रही थी। जहां कुछ पेपर खराब होने के चलते काफी तनाव में चल रही थी, इसके अलावा परिजनों को भी इस बात की जानकारी दी थी। बीते 17 दिसंबर को परीक्षा के समाप्त होने के बाद से लगातार टेंशन में थी। वहीं, शुक्रवार को छात्रा ने कमरे में जाकर अपनी मां की साड़ी को फंदा बनाकर फांसी लगा ली। जिसके बाद घर में मौजूद अन्य लोगों ने आवाज सुनकर जब दरवाजे से देखा तो वह फंदे में झूल रही थी, जिसके बाद उसे वहां से निकाल कर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका का परिवार में सब्जी बेचने का काम करता है, जबकि उसकी बड़ी बहन पीएससी की पढ़ाई कर रही है। छात्रा के अचानक से उठाए इस कदम के चलते परिजनों से लेकर दोस्तों, रिश्तेदारों में शोक की लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें