फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काल बन गया तालाब का पानी: दोस्तों के साथ खेलने गया था चंदन, डूबने से किशोर की हुई मौत; घर में मचा कोहराम

Thu, 23 Jan 2025 09:52 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक 12 साल के किशोर की पानी में डूबने से मौत हो गई। चंदन नाम का किशोर दोस्तों के साथ खेलने गया था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोहंडीगुड़ा थाना क्षेत्र के घोटिया चौकी क्षेत्र के सांवलापाल भैसगांव में रहने वाले दयाराम के 12 वर्षीय पुत्र की बुधवार की शाम को पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही घर में मातम छा गया। वहीं शव को पीएम के लिए मेकाज में रखा गया है। जहां गुरुवार की सुबह शव का पीएम के बाद परिजनों को सौपा जाएगा।

विज्ञापन

 
मामले की जानकारी देते हुए बताया गया कि दयाराम बघेल जो पेशे से किसान है। उसके चार बच्चों में तीसरे नंबर का बेटा चंदन बघेल 12 वर्ष गुरुवार की सुबह घर से 150 मीटर दूर तालाब के पास खेलने के लिए गया हुआ था।

अचानक से खेलने के दौरान पानी में उतर गए। जहां चंदन पानी में डूब गया। साथ खेलने गए बच्चों ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। जब तक परिजन तालाब तक पहुंचे, जब तक चंदन पानी में डूब गया था। उसे पानी से निकाल कर पहले लोहंडीगुड़ा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से मेकाज भेजा गया। जहाँ रास्ते मे बच्चे ने दम तोड़ दिया। शव को पीएम के लिए मेकाज में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें