फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh Naxal Encounter: जवानों से मुठभेड़ में जान बचाकर भागे नक्सली, 10 लाख के इनामी दंपति गिरफ्तार

Thu, 02 Mar 2023 10:18 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुकमा

सार

पुलिस की ओर से बताया गया कि पकड़ा गया पुरुष नक्सली प्लाटून नंबर 24 का डिप्टी कमांडर है और करीब आठ साल से नक्सली संगठन में  सक्रिय था। वहीं महिला नक्सली कांगेर घाटी एरिया कमेटी की सदस्य है और करीब 10 साल से संगठन के लिए काम कर रही थी। दोनों जिला दंतेवाड़ा और सुकमा क्षेत्र में घटित बड़ी घटनाओं में शामिल रहे थे। 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी नक्सली दंपति। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के सुकमा में गुरुवार को जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। थोड़ी देर दोनों ओर से चली गोलियों के बाद नक्सली वहां से जान बचाकर भाग निकले। इस दौरान जवानों ने 10 लाख रुपये के इनामी नक्सली दंपति को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी नक्सल संगठन में डिप्टी कमांडर के पद पर था। आरोपियों के पास से विस्फोटक सहित अन्य सामान बरामद हुआ है। मुठभेड़ गादीरास थाना क्षेत्र में हुई है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जिला पुलिस और डीआरजी जवान संयुक्त रूप से गुरुवार को सर्चिग पर निकले थे। इस दौरान परिया जंगल के पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस पर जवानों की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई। मुठभेड़ के बाद नक्सली भाग निकले। इस दौरान जवानों ने घेराबंदी कर महिला और पुरुष नक्सली को पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि दोनों पति-पत्नी हैं। पुरुष नक्सली पर आठ लाख और महिला नक्सली पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित है। 

पुलिस की ओर से बताया गया कि पकड़ा गया पुरुष नक्सली प्लाटून नंबर 24 का डिप्टी कमांडर है और करीब आठ साल से नक्सली संगठन में  सक्रिय था। वहीं महिला नक्सली कांगेर घाटी एरिया कमेटी की सदस्य है और करीब 10 साल से संगठन के लिए काम कर रही थी। दोनों जिला दंतेवाड़ा और सुकमा क्षेत्र में घटित बड़ी घटनाओं में शामिल रहे थे। पुलिस ने बताया कि पुरुष नक्सली पीपीसीएम रैंक का है। उनके पास से पिट्ठू बैग, इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, जिलेटिन रॉड, कोर्डेक्स वायर, नक्सल बैनर बरामद हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें