छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में रविवार को आईईडी विस्फोट में भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) का जवान जख्मी हो गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने को बताया कि मानपुर थाना क्षेत्र के तहत पांचाल फडकी गांव के पास सुबह में आईटीबीपी और जिला बल की संयुक्त टीम सड़क को बारूदी सुरंग से मुक्त करने और खोलने का अभियान चला रहा थी तभी यह घटना हुई।
उन्होंने बताया जब गश्ती दल सड़क पर एक पुल के नजदीक था तो हेड कांस्टेबल श्रीनिवास ने बे ध्यानी में आईईडी के ऊपर पैर रख दिया जिससे उसमें विस्फोट हो गया। उन्हें कोहनी में मामूली चोट आई है। अधिकारी ने बताया कि आईटीबीपी के जवान को राजनांदगांव शहर में स्थानांतारित किया गया है।
यह घटना यहां मानपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की यात्रा से पहले हुई है। मुख्यमंत्री ने यहां रविवार को एक जनसभा को संबोधित किया जो शांतिपूर्ण संपन्न हो गई। राजनांदगांव लोकसभा सीट पर 18 अप्रैल को मतदान होना है।