फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर का 9वां दीक्षांत समारोह आज, बांटे जाएंगे 62 गोल्ड, 140 रजत और 23 कांस्य

Tue, 18 Apr 2023 07:00 AM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के जोरा स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय का 9वां दीक्षांत समारोह 18 अप्रैल को मनाया जाएगा। कृषि महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में सुबह 11 बजे दीक्षांत समारोह में करीब 6 हजार छात्रों को डिग्री दी जाएगी।
विज्ञापन
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के जोरा स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय का 9वां दीक्षांत समारोह 18 अप्रैल को मनाया जाएगा। कृषि महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में सुबह 11 बजे दीक्षांत समारोह में करीब 6 हजार छात्रों को डिग्री दी जाएगी। राज्यपाल एवं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति विश्वभूषण हरिचंदन की अध्यक्षता में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे। विशिष्ट अतिथि कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी मंत्री रविन्द्र चौबे होंगे। वहीं भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के पूर्व महानिदेशक डॉ. त्रिलोचन महापात्रा दीक्षांत उद्बोधन देंगे। 

विज्ञापन


कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल विद्यार्थियों को दीक्षोपदेश देंगे। दीक्षांत समारोह के दौरान मेधावी विद्यार्थियों को 62 स्वर्ण, 140 रजत एवं 23 कांस्य मेडल दिए जाएंगे।  इस दौरान भव्य दीक्षांत शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। बीते दिनों यहां कृषि महाविद्यालय रायपुर के सभागार में दीक्षांत समारोह के मिनट टू मिनट कार्यक्रम के अनुसार रिहर्सल की गई, जिसमें दो हजार से अधिक पंजीकृत विद्यार्थी शामिल हुए।

इन सत्रों के छात्रों को मिलेगी उपाधि
दीक्षांत समारोह में उपाधि प्राप्त करने के लिए स्नातक उत्तीर्ण 4 हजार 522, स्नातकोत्तर उत्तीर्ण 1 हजार 158 तथा शोध कार्य पूर्ण कर चुके 247 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया है। इस दीक्षांत समारोह में शैक्षणिक वर्ष 2015-16 से लेकर वर्ष 2021-22 तक कृषि विश्वविद्यालय के उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को पदक एवं उपाधियाँ वितरित की जाएगी। शैक्षणिक वर्ष 2015-16 से लेकर वर्ष 2021-22 तक बी.एस.सी. कृषि पाठ्यक्रम के 3 हजार 362, बी.एस.सी. उद्यानिकी पाठ्यक्रम के 720 तथा बी.टेक. कृषि अभियांत्रिकी पाठ्यक्रम के 440 पंजीकृत विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएगी। स्नातकोत्तर स्तर पर एम.एस.सी. कृषि पाठ्यक्रम के 814, एम.एस.सी. उद्यानिकी पाठ्यक्रम के 152, एम.टेक. कृषि अभियांत्रिकी पाठ्यक्रम के 113 तथा एम.बी.ए. (एग्री बिजनेस मैनजमेन्ट) पाठ्यक्रम के 52 पंजीकृत विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएगी। 
विज्ञापन


188 शोधार्थियों को मिलेगी डिग्री
इसी प्रकार कृषि विषय के 188 शोधार्थियों, उद्यानिकी विषय के 35 शोधार्थियों तथा कृषि अभियांत्रिकी विषय के 19 शोधार्थियों को भी उपाधियां प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर विभिन्न पाठ्यक्रमों के मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण, रजत तथा कांस्य पदक भी प्रदान किये जाएंगे। स्नातक पाठ्यक्रमों के 20 विद्यार्थियों, स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के 24 विद्यार्थियों और शोध पाठ्यक्रमों के 18 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किये जाएंगे। इसी प्रकार स्नातक स्तर के 23 विद्यार्थियों और स्नातकोत्तर स्तर के 117 विद्यार्थियों को रजत पदक और स्नातक स्तर के 23 विद्यार्थियों को कांस्य पदक प्रदान किये जाएंगे।

यह रहेगा गणवेश
दीक्षांत समारोह में उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए अकादमिक परिधान निर्धारित किया गया है। छात्र कोसे रंग अथवा ऑफ वाइट रंग का कुर्ता और सफेद पायजामा पहनेंगे। वहीं छात्राएं कोसे रंग या ऑफ वाईट रंग की साड़ी पहनेंगी। दीक्षांत समारोह के अतिथि कोसे रंग का जैकेट पहनेंगे। दीक्षांत समारोह में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, प्रबध मण्डल, विद्या परिषद तथा प्रशासनिक परिषद के सदस्यों सहित विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित समस्त महाविद्यालयों के अधिष्ठाता एवं विभागाध्यक्ष भी शामिल होंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें