फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलती से LoC पार करके पाक पहुंच गया था जवान, सेना ने सुनाई सजा

Thu, 26 Oct 2017 02:40 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले साल हुई सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान गलती से एलओसी पार करके पाकिस्तान पहुंच जाने वाले जवान चंदू बाबूलाल चौहान को सेना के कोर्ट मार्शल में दोषी पाया गया है। कोर्ट ने उसे दो महीने की सजा और उसकी पेशन में दो साल तक कटौती का फैसला सुनाया है।
विज्ञापन


कोर्ट की ओर से जारी स्टेटमेंट के मुताबिक 29 सितंबर 2016 को चंदू कृष्ण घाटी से पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में पहुंच गया था। इस बीच पाकिस्तान की ओर से 7 अक्तूबर 2016 को पुष्टि की गई कि चौहान उनकी हिरासत में है। दरअसल, चौहान की रिहाई का मुद्दा दोनों देशों के बीच होने वाली डीजीएमओ लेवल की बातचीत में कई बार उठा। 

लगातार कोशिशों के बाद 21 जनवरी 2017 को पाकिस्तानी सेना ने चौहान को वाघा बॉर्डर पर भारतीय सेना को सौंप दिया। बता दें कि चौहान करीब 4 महीने तक पाकिस्तानी कैद में प्रताड़नाएं झेलता रहा और यहां आने के बाद उसे कोर्ट मार्शल का सामना करना पड़ा। हालांकि, उसकी सजा पर अधिकारियों की मंजूरी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें